देव आनंद, जिन्हें बॉलीवुड का स्टाइलिश एक्टर कहा जाता है. उन्होंने कई हिट फिल्में दीं, जिसमें से एक 60 साल पुरानी फिल्म थी. इस फिल्म के लिए उन्हें 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले थे. जबकि 9 में उन्हें नॉमिनेशन मिला था. वहीं उन्होंने धर्मेंद्र और दिलीप कुमार को हराया था. हालांकि लता मंगेशकर इस फिल्म के एक गाने के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड नहीं जीत पाईं, जो कि मोहम्मद रफी को मिला था. आइए आपको बताते हैं कि हम देव आनंद की किस फिल्म की बात कर रहे हैं.
देव आनंद ने धर्मेंद्र और दिलीप कुमार को हराया
हम बात कर रहे हैं 1966 में आई फिल्म गाईड की, जिसे 1967 में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में 9 में से 7 अवॉर्ड्स मिले. इसमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट स्टोरी, बेस्ट डायलॉग, बेस्ट सिनेमेटोग्राफी के अलावा बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड शामिल है. वहीं धर्मेंद्र की फूल और पत्थर और दिलीप कुमार की दर्द दिया दर्द लिया देव आनंद की गाइड से हार गई थी.
मोहम्मद रफी से हारीं थीं लता मंगेशकर
गाइड ने भले ही 7 अवॉर्ड अपने नाम किए. लेकिन लता मंगेशकर इस फिल्म के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर का खिताब नहीं जीत पाईं. दरअसल, गाइड में आज फिर जीने की तमन्ना है गाना था, जो आज लता मंगेशकर के कल्ट गानों में गिना जाता है. लेकिन वह इसके लिए फिल्मफेयर का बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड हार गईं, जो कि मोहम्मद रफी को बहारों फूल बरसाओं गाने के लिए मिला था.
गाइड के गानों कि लिस्ट
गाइड फिल्म के गानों कि लिस्ट में कई सदाबहार सॉन्ग हैं, जिन्हें सचिव देव बर्मन ने कंपोज किया था. जबकि शैलेंद्र ने लिखा था और किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, लता मंगेशकर, मन्ना डे और सचिव देव बर्मन ने गाया था.
इस फिल्म के गाने इस प्रकार है
पहला गाना आज फिर जीने की तमन्ना है (लता मंगेशकर)
दूसरा गाना (गाता रहे मेरा दिल)
तीसरा गाना (दिन ढल जाए)
चौथा गाना क्या से क्या हो गया (मोहम्मद रफी)
पांचवा गाना पिया तोसे नैना लागे (लता मंगेशकर)
छठा गाना सईयां बेइमान (लता मंगेशकर)
सातवां गाना तेरे मेरे सपने (मोहम्मद रफी )
आठवा गाना वहां कौन है तेरा (एसडी बर्मन)
नौंवा गाना हे राम हमारे राम चंद्र (मन्ना डे)
दसवा गाना अल्लाह मेघ दे पानी दे (सचिन देव बर्मन)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं