विज्ञापन

फेम गुरुकुल में अरिजीत सिंह को हराने वाले काजी तौकीर का वो गाना, जिसे पाकिस्तानी सिंगर ने गाया, कैटरीना कैफ ने डांस ने जीता दिल

सलमान खान के बिग बॉस 20 में एंट्री करने वाले फेम गुरुकुल सिंगर काजी तौकीर 20 साल बाद रियलिटी शो की दुनिया में लौटे हैं. 

फेम गुरुकुल में अरिजीत सिंह को हराने वाले काजी तौकीर का वो गाना, जिसे पाकिस्तानी सिंगर ने गाया, कैटरीना कैफ ने डांस ने जीता दिल
काजी तौकीर ने कैटरीना कैफ के गाने में किया था कैमियो
नई दिल्ली:

सलमान खान का मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो बिग बॉस 20 का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर यानी रविवार को हो गया है. शो में कई जाने माने सेलेब्स ने एंट्री की. लेकिन इन सबमें फैंस के दिलों 2000 के दशक में अपनी छाप छोड़ने वाले और 2005 में गुरुकुल फेम जीतने वाले काजी तौकीर की चर्चा हो रही है, जिन्होंने बॉलीवुड के जाने माने सिंगर अरिजीत सिंह को हराकर फेम गुरुकुल जीता था और फैंस के दिलों में जगह बनाई थी. वहीं अब वह 20 साल बाद रियलिटी शो की दुनिया में लौटे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह सिंगिंग के अलावा कैटरीना कैफ के एक पॉपुलर गाने में भी नजर आ चुके हैं, जिसमें पाकिस्तानी सिंगर ने डेब्यू किया था. 

कैटरीना कैफ के गाने में दिखे थे काजी तौकीर

हम बात कर रहे हैं साल 2015 में आई फिल्म फैंटम के गाने अफगान जलेबी की, जिसमें काजी तौकीर ने सिंगिंग नहीं बल्कि एक्टिंग कैमियो किया था. हालांकि इस गाने को पाकिस्तानी सिंगर असरार से ने गाया था, जो कि उनका बॉलीवुड डेब्यू था. वहीं अमिताभ भट्टाचार्य इसके गीतकार थे. संगीत प्रीतम ने दिया था. 

इस गाने को लेकर काजी तौकीर ने खुद बताया था कि वे पृथ्वी थियेटर में बैठे थे तब उनके एक फैन ने उनकी फोटो फेसबुक पर डाली. वहीं उसी फोटो के चलते कोरियोग्राफर और असिस्टेंट डायरेक्टर ने देखा और उन्हें गाने के लिए बुलाया. हालांकि इसके लिए पहले सलमान खान को अप्रोच किया गया था. 

ये भी पढ़ें- पति के सपोर्ट से बनाया करियर, फिर उन्हीं को दिया तलाक, कौन हैं बिग बॉस 20 की विवादित कंटेस्टेंट

फेम गुरुकुल में अरिजीत सिंह को हराया

श्रीनगर के रहने वाले काजी तौकीर 2005 में घर घर में फेमस हो गए. दरअसल, 2005 में उन्होंने सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो फेम गुरुकुल में हिस्सा लिया था, जिसके बाद वह शो के पॉपुलर कंटेस्टेंट में शुमार हो गए. वहीं 2005 में काजी और रुपरेखा को फेम गुरुकुल के दो विनर के रुप में चुना गया और वह फेम जोड़ी के रुप में कहलाने लगे. खास बात यह है कि इसी शो में अरिजीत सिंह भी थे, जिन्हें हराकर उन्होंने फेम गुरुकुल का खिताब जीता था. 

काजी तौकीर का सिंगिंग करियर

फेम गुरुकुल विनर काजी को खूब पॉपुलैरिटी 2000 के दशक में हासिल हुई. लेकिन करियर के मामले में अरिजीत सिंह ने बाजी मारी. हालांकि उन्होंने भी रुपरेखा के साथ एक एल्बम ये पल निकाला, जिसके गाने करुं क्या और हीरो थे. इसके अलावा उन्होंने एक्टिंग की तरफ भी कदम बढ़ाया. 

बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट 

मैरी कॉम (ओलंपिक मेडलिस्ट बॉक्सर), कनिका मान (टीवी एक्ट्रेस), माही विज (टीवी एक्ट्रेस), आम्रपाली दुबे (भोजपुरी एक्ट्रेस), ईशा रिखी ( बादशाह की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस), अमन गांधी (क्योंकि सास भी कभी बहू थी एक्टर), उदिति सिंह कुशल तंवर उर्फ गुल्लू (रोडीज/स्पिल्ट्सविला फेम), ऋति तिवारी (मनोज तिवारी की बेटी), लव गिल (पंजाबी एक्ट्रेस), अर्शइफा खान (सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर/टिकटॉकर), काजी अहमद तौकीर (फेम गुरुकुल विजेता), हर्ष विजय माशरे उर्फ यंग डीएसए (रैपर), तन्मय सिंह उर्फ स्काउट (गेमर/डिजिटल कंटेंट क्रिएटर), आसिफ खान (पंचायत और मिर्जापुर एक्टर) , रोहेड़ खान  हैं. 

ये भी पढ़ें- बिग बॉस 20 के पहले एपिसोड में टीवी की बहू चलाएगी हुकूम, घरवाले हुए परेशान

ये Video भी देखें: NDTV Good Times के मंच पर नये कश्मीर के स्वर Singer Qazi Touqeer ने क्या कहा? | Sonu Nigam

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Qazi Touqeer, Bigg Boss 20, Fame Gurukul, Katrina Kaif
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com