क्या आपके साथ भी कभी ऐसा होता है कि जब आप कोई गाना सुनते हैं तो लगता है कि इसकी धुन पहले भी कहीं सुनी हुई है. लेकिन सही से याद नहीं आता है कि आखिर कहां. बॉलीवुड में ऐसे कई गाने बने हैं जिनका कनेक्शन किसी पुराने गाने से होता है. आज हम साल 2004 में आई एक ऐसी ही सुपरहिट फिल्म के हिट गाने की बात करेंगे जिसकी म्यूजिक और उसके बोल दर्शकों को बेहद पसंद आए थे. इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत पर शूट किए इस गाने के रिलीज होते ही ये खबरों मे आ गया था. इस गाने की खासियत सिर्फ इसकी रोमांटिक धुन ही नहीं थी, बल्कि गाने के बीच सुनाई देने वाली कुछ अरबी लाइनें थीं. बता दें कि अरबी बोल 26 साल पुराने एक मशहूर मिस्री गाने से है, जिसे दुनिया भर में पसंद किया गया था.
2000 में आया था अरेबिक गाना
हम बात कर रहे हैं साल 2004 में आई फिल्म 'मर्डर' के गाने 'कहो ना कहो' का खास कनेक्शन है साल 2000 में आए गाने ' Tamally Maak'से है. इस गाने को मिस्र के फेमस सिंगर अमर दीव ने रिलीज किया था. गाने के बोल अहमद अली मूसा ने लिखे थे, जबकि इसका संगीत शेरिफ टाग ने दिया था. ‘Tamally Maak' का मतलब है 'हमेशा तुम्हारे साथ' है. बाद में इसी गाने के संगीत और अरेबिक हिस्से को गाने कहो न कहो में इस्तेमाल किया गया था.
'कहो ना कहो' में सुनाई देने वाले अरेबिक शब्दों का मतलब
गाने में सुनाई देने वाले कुछ अरेबिक शब्द असल में प्रेम और जुदाई की भावनाओं से जुड़े हैं.
तमल्ली हबीबी बशतकलक का मतलब है- हमेशा तुम्हारे साथ मेरे प्रिय.
इलाही ऐनाया तिंदहलाक का मतलब- मेरी आँखें सिर्फ तुम्हें ही देखना चाहती हैं / या मेरी आँखें तुम्हारे लिए तरसती हैं
वे ला हावालाया कुल्लीकून का मतलब- भले ही मेरे आस-पास पूरी कायनात (संसार) क्यों न हो / चाहे पूरी दुनिया मेरे इर्द-गिर्द क्यों न हो.
बकून या हबीबी महताहगलाक का मतलब- हे मेरे प्रिय, मुझे हमेशा तुम्हारी जरूरत रहेगी.
अनु मलिक के संगीत में मिला अरेबिक रंग
2004 की फिल्म मर्डर का म्यूजिक अनु मलिक ने दिया था और 'कहो न कहो' गाने को पाकिस्तानी सिंगर अमिर जमाल, सईद कादरी और अमर दीव ने अपनी आवाज दी थी. मूवी में ये गाना इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत पर फिल्माया गया था. उस समय इसके अरेबिक अंदाज ने गाने को बाकी ट्रैक से अलग पहचान दी. फिल्म के दूसरे गानों को भी दर्शकों ने बेहद पसंद किया था, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक इसके करीब 22 लाख यूनिट्स बिके थे और यह 2004 का चौथा सबसे ज्यादा बिकने वाला फिल्म म्यूजिक एल्बम था.
ये भी पढ़ें: अधूरी मोहब्बत की दास्तां कहता है 66 साल पुराना मीना कुमारी का ये गाना, लता मंगेशकर की आवाज ने बना दिया कालजयी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं