विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2020

भारती सिंह ने कपिल शर्मा शो से चुरा लिया संतरा, अर्चना पूरन सिंह से बोलीं- मुझसे ऐसे काम मत करवाया करो...

एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) ने भारती सिंह (Bharti Singh) का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में भारती (Bharti Singh) कपिल शर्मा शो (Kapil Sharma Show) के सेट से संतरा चुराती नजर आ रही हैं.

भारती सिंह ने कपिल शर्मा शो से चुरा लिया संतरा, अर्चना पूरन सिंह से बोलीं- मुझसे ऐसे काम मत करवाया करो...
द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) के सेट से भारती सिंह (Bharti Singh) का वीडियो वायरल
  • भारती सिंह का वीडियो हुआ वायरल
  • भारती सिंह ने कपिल शर्मा के सेट से चुराया संतरा
  • अर्चना पूरन सिंह पर लगाया इल्जाम
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वह हमेशा 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) से जुड़े वीडियो साझा करती हैं और फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. हाल ही में उन्होने 'द कपिल शर्मा शो' के सेट से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में भारती सिंह (Bharti Singh) बता रही हैं कि उन्होंने सेट से संतरा चुराया है. वीडियो में अर्चना पूरन सिंह कहती हैं, "किसने दिया तुम्हें ये संतरा?" जिस पर भारती कहती हैं, "चुराया है, चोरी किया है चोरी."

A post shared by Archana Puran Singh (@archanapuransingh) on


वीडियो में भारती सिंह (Bharti Singh Video) आगे कह रही हैं, "यहां कुछ भी मांगने से नहीं मिलता. उधर से चोरी किया है. ऐसे पल्लू किया और बीच में से संतरा उड़ा लाई." जिसके बाद भारती सिंह रोते हुए अर्चना पूरन सिंह से कहती हैं, "आप मुझसे ऐसे काम मत करवाया करो यार." जिस पर अर्चना कहती हैं, "मैंने कब करवाया." फिर भारती कहती हैं, "आप ऐसे ही करवाते रहते हो." वीडियो को शेयर करते हुए अर्चना (Archana Puran Singh Instagram) ने कैप्शन में लिखा, "फन्नी औरत, पंच की रानी, पर्दे के पीछे भारत सिंह के साथ."

भारती सिंह (Bharti Singh) का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.  हाल ही में द कपिल शर्मा सो के सेट पर फिल्म 'लक्ष्मी' की स्टारकास्ट आई. अक्षय कुमार  (Akshay Kumar) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने शो पर खूब मस्ती की, जिसके वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुए थे. बता दें, 'द कपिल शर्मा शो' अपने किरदारों और कंटेंट के लिए खूब जाना जाता है. शो हमेशा टीआरपी की रेस में भी आगे ही रहता है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Archana Puran Singh, Archana Puran Singh Shared Video, Archana Puran Singh Shared Bharti Singh Video, Bharti Singh Video Viral, Bharti Singh Stole Orange
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com