विज्ञापन

शबाना आजमी की पहली फिल्म के पोस्टर का खूब उड़ा था मजाक, इसे देख लोगों ने कहा था कान दर्द की दवा का विज्ञापन

शबाना आजमी ने साल 1974 में अंकुर नाम की एक फिल्म से डेब्यू किया था. इस फिल्म के पोस्टर का काफी मजाक बना था लेकिन जब ये थियेटर्स में आई तो तीन नेशनल अवॉर्ड लेकर ही घर लौटी थी.

शबाना आजमी की पहली फिल्म के पोस्टर का खूब उड़ा था मजाक, इसे देख लोगों ने कहा था कान दर्द की दवा का विज्ञापन
शबाना आजमी ने इंस्टाग्राम पर वो किस्सा सुनाया जब अंकुर फिल्म के पोस्टर का मजाक बना था
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी ने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में की हैं जिन्होंने न सिर्फ उन्हें एक बेहतरीन एक्ट्रेस के तौर पर पहचान दिलाई, बल्कि हिंदी सिनेमा को भी नई दिशा दी. उनकी पहली फिल्म 'अंकुर' भी ऐसी ही फिल्मों में शामिल है. साल 1974 में रिलीज हुई इस फिल्म ने शबाना को रातोंरात चर्चा में ला दिया था. फिल्म रिलीज होने से पहले इसके पोस्टर को लेकर लोगों की सोच कुछ और ही थी. मुंबई के कैंप्स कॉर्नर पर जब 'अंकुर' का पोस्टर लगाया गया तो लोगों ने उसकी तारीफ करने के बजाय उसका मजाक उड़ाया था. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म रिलीज होने के बाद यही लोग पोस्टर देखकर फिल्म की तारीफ करने लगे थे. शबाना ने अब सोशल मीडिया पर इस पुराने किस्से को याद किया है.

शबाना आजमी ने रविवार (15 नवंबर) को अपने इंस्टाग्राम पेज पर 'अंकुर' के पुराने पोस्टर की तस्वीर पोस्ट करते हुए बताया कि उस दौर में फिल्मों के पोस्टर काफी अलग अंदाज में बनाए जाते थे. ऐसे में 'अंकुर' का पोस्टर लोगों को कुछ अजीब लगा था. इस पोस्टर में शबाना आजमी और फिल्म के लीड एक्टर साधु मेहर नजर आए थे. शबाना की आंखें बंद थीं और वह साधु मेहर के पास लेटी हुई थीं.

शबाना ने अपने पोस्ट में लिखा, मुझे याद है कि जब यह पोस्टर कैंप्स कॉर्नर पर लगाया गया था तो उस दौर के दूसरे पोस्टरों से बिल्कुल अलग होने के कारण इसका मजाक उड़ाया गया था. लोग पूछ रहे थे- यह क्या है? कान दर्द की दवा का विज्ञापन? शबाना ने आगे लिखा, लेकिन जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई और दर्शकों ने इसे देखा तो लोगों की राय पूरी तरह बदल गई. जो लोग पहले पोस्टर का मजाक उड़ा रहे थे वही बाद में कहने लगे कि पोस्टर देखकर ही समझ आ गया था कि फिल्म बहुत अच्छी होगी.

बता दें कि 'अंकुर' शबाना आजमी के एक्टिंग करियर की पहली फिल्म थी. इसके साथ ही यह मशहूर फिल्ममेकर श्याम बेनेगल की भी पहली फीचर फिल्म थी. फिल्म की कहानी 1950 के दशक में हैदराबाद में हुई एक वास्तविक घटना से प्रेरित मानी जाती है. इसमें ग्रामीण समाज, जातिगत भेदभाव और सामाजिक असमानता जैसे मुद्दों को दिखाया गया था. फिल्म ने अपने विषय और कलाकारों के अभिनय के दम पर दर्शकों और समीक्षकों का ध्यान खींचा.

यह भी पढ़ें: स्टार प्लस के 22 साल पुराने शो कुमकुम की वृंदा ने रामायण में दी साई पल्लवी को आवाज, बोलीं- सीता हरण नहीं, ये सीन था सबसे मुश्किल

फिल्म को नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में भी बड़ी सक्सेस मिली थी. 'अंकुर' को जहां दूसरी बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला, वहीं शबाना आजमी को बेस्ट एक्ट्रेस और साधु मेहर को बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया. इसके अलावा फिल्म को 24वें बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में गोल्डन बियर के लिए भी नॉमिनेट किया गया था. ललित एम. बिजलानी, फ्रेनी वारियावा और ब्लेज फिल्म एंटरप्राइजेज के बैनर तले बनी 'अंकुर' 24 सितंबर 1974 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shabana Azmi, Ankur Movie, Hindi News, Entertainment News, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com