विज्ञापन

कोई एक दिन के 60 हजार तो कोई लेता है 70 हजार, भाभीजी घर पर है के ये 6 सितारे करते हैं हर दिन मोटी कमाई

Bhabiji Ghar Par Hain star cast fees: इस शो को हिट बनाने में जबरदस्त ह्यूमर के साथ-साथ स्टार कास्ट का बहुत बड़ा योगदान रहा है. शो में नजर आ रहे एक्टर्स की एक्टिंग को लोगों ने बहुत सराहा है. लेकिन एक्टिंग के साथ-साथ कमाई के मामले में भी ये सितारे बहुत आगे हैं.

कोई एक दिन के 60 हजार तो कोई लेता है 70 हजार, भाभीजी घर पर है के ये 6 सितारे करते हैं हर दिन मोटी कमाई
Bhabiji Ghar Par Hain 2.0: कौन है सबसे महंगा स्टार? पूरी लिस्ट यहां

Bhabiji Ghar Par Hain star cast fees: टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो 'भाभीजी घर पर हैं' लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. इस कॉमेडी शो ने दूसरे सीजन के साथ कुछ महीनों में ही टीवी के बड़े सीरियल्स की लिस्ट में जगह बना ली है. इस शो को हिट बनाने में जबरदस्त ह्यूमर के साथ-साथ स्टार कास्ट का बहुत बड़ा रोल रहा है. शो में नजर आ रहे एक्टर्स की एक्टिंग को लोगों ने बहुत सराहा है. भाभी जी घर पर हैं के एक्टर्स अपनी शानदार कॉमेडी से सालों से लोगों को हंसा रहे हैं. अब हाल ये है कि जितना हंसी में दम है, उतनी ही इनकी कमाई भी. हर एपिसोड के साथ इनकी फीस सुनकर आप भी चौंक जाएंगे. आइए जानते हैं भाभीजी घर पर हैं 2.0 की स्टार कास्ट में कौन-सा सितारा कितनी फीस लेता है.

स्टार कास्ट की प्रति एपिसोड फीस 

आसिफ शेख : विभूति नारायण मिश्रा का किरदार निभाने वाले आसिफ शेख की कॉमिक टाइमिंग और एक्टिंग को दर्शक काफी पसंद करते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, भाभीजी घर पर हैं के हर एपिसोड के लिए आसिफ शेख करीब 70 हजार रुपये की फीस ले रहे हैं.
रोहिताश्व गौर : मनमोहन तिवारी के किरदार में दिखाई देने वाले रोहिताश्व गौर शो की शुरूआत से ही अहम भूमिका निभा रहे हैं. उनकी फीस लगभग 60,000-70,000 रुपये प्रति एपिसोड है.

शिल्पा शिंदे : 2.0 फ्रेंचाइजी में लौटते हुए शिल्पा शिंदे ने अंगूरी भाभी के करैक्टर में नई जान फूंक दी है. शो में वापस लौट के बाद शिल्पा शिंदे हर एपिसोड के लिए 70,000 रुपए चार्ज कर रही हैं.

विदिशा श्रीवास्तव : अनीता तिवारी उर्फ ‘गोरी मेम' का किरदार निभाने वाली विदिशा श्रीवास्तव लगभग 50,000 रुपये प्रति एपिसोड चार्ज करती हैं.

सानंद वर्मा : सक्सेना जी का किरदार निभाने वाले सानंद वर्मा को 50 हजार रुपए हर एपिसोड के लिए मिल रहे हैं.

योगेश त्रिपाठी : शो में दरोगा हप्पू सिंह का किरदार निभाने वाले योगेश त्रिपाठी लगभग 45,000 रुपये प्रति एपिसोड चार्ज करते हैं.

ये भी पढ़ें: 4000 करोड़ की रामायण में ये कलाकार है सबसे सस्ता, राम और रावण हैं सबसे महंगे, जानें फिल्म की स्टारकास्ट की फीस 

अंगूरी और गोरी मैम का बदलाव

आसिफ शेख और रोहिताश्व गौर शो की शुरुआत से ही बने हुए हैं. लेकिन समय के साथ शो की कास्ट में कई बदलाव हुए, खासकर ‘भाभी' के किरदार निभाने वाली एक्ट्रेसेस बदलती रही हैं. शो में अंगूरी भाभी का किरदार सबसे पहले शिल्पा शिंदे ने निभाया था. मेकर्स के साथ कुछ विवाद के चलते शिल्पा शिंदे ने यह शो छोड़ दिया था. इसके बाद शुभांगी अत्रे ने 2016 से 2025 तक इस रोल को निभाया. लेकिन शिल्पा शिंदे शो में फिर से लौट आई हैं. 

अनीता भाभी या गोरी मेमसाब का किरदार पहले सौम्या टंडन निभाती थीं. उनके बाद ये रोल नेहा पेंडसे ने एक साल के लिए किया और अंत में 2022 से विदिशा श्रीवास्तव ने इसे संभाला. इसके अलावा दिपेश भान के अचानक हुए निधन के बाद अब मलखान का किरदार विपिन हीरु निभा रहे हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com