विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2018

‘भाभीजी घर पर हैं’ के इस एक्टर ने रेखा को लेकर जताई ये इच्छा, आप भी कह बैठेंगे OMG!

रोहिताश गौड़ टीवी का जाना-पहचाना चेहरा हैं और कॉमेडी टीवी सीरियल ‘भाभीजी घर पर हैं’ के मनमोहन तिवारी के नाम से पॉपुलर हैं.

‘भाभीजी घर पर हैं’ के इस एक्टर ने रेखा को लेकर जताई ये इच्छा, आप भी कह बैठेंगे OMG!
रोहिताश गौड़ और रेखा
  • 'लापतागंज' में भी नजर आ चुके हैं रोहिताश
  • कॉमेडी में हैं माहिर
  • आमिर के साथ 'पीके' में भी दिखे हैं
नई दिल्ली: रोहिताश गौड़ टीवी का जाना-पहचाना चेहरा हैं और कॉमेडी टीवी सीरियल ‘भाभीजी घर पर हैं’ के मनमोहन तिवारी के किरदार से एक लोकप्रिय नाम बन चुके हैं. रोहिताश ने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन के टीवी सीरियल ‘नीम का पेड़ (1991-92)’ से की थी. फिर उन्होंने ‘जय हनुमान’ में तुलसीदास की भूमिका भी अदा की. लेकिन कॉमेडी सीरियल ‘लापतागंज (2009-14)’के मुकंदीलाल गुप्ता ने उन्हें पहचान दिलाई. हालांकि वे दर्जन भर फिल्में भी कर चुके हैं. जिसमें ‘पीके’, ‘3 ईडियट्स’ और ‘अतिथि तुम कब जाओगे’ जैसे नाम शामिल हैं. आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...
  
सोनाक्षी सिन्हा की ये बात अजय देवगन को कर सकती है नाराज, इस फिल्म को बताया Worst

वो कौन-सा टीवी सीरियल है जिसने आपको पॉपुलर बनाया?
भाभीजी घर पर हैं

अगर आप टीवी एक्टर नहीं होते तो क्या होते?
जर्नलिस्ट

आपका पसंदीदा खाना?
वड़ा पाव, मेदु वड़ा, मीसल पाव

Padman Box Office Collection Day 1: शानदार कमाई के साथ शुरू हुआ पहला दिन, लोगों को पसंद आई अक्षय की एक्टिंग

मुंबई के बारे में जो बात आप बदलना चाहेंगे?
ट्रैफिक और गंदगी

आप किस एक्ट्रेस के साथ सुनसान द्वीप पर छोड़ा जाना पसंद करेंगे?
रेखा

भारत और विदेश में आपके लिए घूमने के पसंदीदी ठिकाने?
शिमला और मॉरीशस

आपको बॉलीवुड डेब्यू करने का मौका मिले तो आप किसी एक्ट्रेस के साथ काम करना चाहेंगे और क्यों?
तब्बू. वे बहुत ही सेंसिटिव, इंटेलीजेंट और वर्साटाइल हैं.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhabhi Ji Ghar Par Hai, Rekha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com