विज्ञापन
This Article is From May 25, 2024

आरती सिंह हनीमून पर पति के साथ हुईं रोमांटिक, भाभी कश्मीरा का कमेंट हुआ वायरल

आरती और दीपक की हनीमून पिक्स भी सामने आ गई हैं. आरती ने खुद अपनी हनीमून की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. पोस्ट पर भाभी कश्मीरा का कमेंट सभी का ध्यान खींच रहा है.

आरती सिंह हनीमून पर पति के साथ हुईं रोमांटिक, भाभी कश्मीरा का कमेंट हुआ वायरल
आरती सिंह ने शेयर की हनीमून पिक्स
नई दिल्ली:

टीवी एक्ट्रेस और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट आरती सिंह बीते दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में रही थीं. आरती ने दीपक चैहान से शादी की है. दीपक और आरती की शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया गया था. एक्ट्रेस ने शादी के बाद अपनी पहली रसोई की फोटो को भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिस पर लोगों ने भर-भरकर प्यार बरसाया था. ऐसे में अब आरती और दीपक की हनीमून पिक्स भी सामने आ गई हैं. आरती ने खुद अपनी हनीमून की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. 

आरती ने एक के बाद एक कई तस्वीरों को शेयर किया है. इन तस्वीरों में वे दीपक के साथ दिखाई दे रही हैं. आरती दीपक के साथ हर एक पल को एन्जॉय करती नजर आ रही हैं. तस्वीरों को शेयर करते हुए आरती ने 'वन मंथ' कैप्शन दिया है. फोटो में आप एक्ट्रेस को पिंक कलर की ड्रेस में देख सकते हैं. वहीं दीपक ने पर्पल स्वेटर और व्हाइट पैंट पहना है. आंखों पर काला चश्मा लगाए दोनों ही बहुत स्टाइलिश लग रहे हैं. आरती की तस्वीरों पर फैन्स के साथ सेलेब्स भी प्यार लुटा रहे हैं.

आरती की भाभी कश्मीरा शाह ने फायर इमोजी के साथ कमेंट करते हुए 'लुकिंग गुड' लिखा है. तो वहीं पारस छाबरा ने 'प्यारे' कमेंट किया है. एक सोशल मीडिया यूजर ने आरती की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'मैं तो अभी तक इनकी शादी की रील्स में खोई हुई थी. एक महीना हो भी गया'. तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'वाकई पता नहीं चला एक महीना कब हो गया. अब तक की सबसे प्यारी शादी और सबसे प्यारे कपल'.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arti Singh, Dipak Chauhan, Arti Singh And Dipak Chauhan, Arti Singh Latest, Arti Singh News, Arti Singh Honeymoon Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com