विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2021

अंकिता लोखंडे ने Sushant Singh Rajput को किया याद, Video शेयर कर बोलीं- पवित्र रिश्ता को 12 साल..

टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता (Pavitra Rishta)’ के 12 साल पूरे होने पर अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है.

अंकिता लोखंडे ने Sushant Singh Rajput को किया याद, Video शेयर कर बोलीं- पवित्र रिश्ता को 12 साल..
अंकिता-सुशांत फोटो
  • टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' को 12 साल पूरे
  • अंकिता लोखंडे ने शेयर किया वीडियो
  • फैन्स को याद आए सुशांत सिंह राजपूत
नई दिल्ली:

मशहूर टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता (Pavitra Rishta)' के 12 साल पूरे होने पर अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. अंकिता ने अपने पोस्ट में सीरियल से जुड़ा हुआ एक क्लिप शेयर किया है, जिसमें उनके साथ दिवंगत एक्टर और शो के को-स्टार सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) नजर आ रहे हैं. अंकिता लोखंडे ने इस पोस्ट के साथ एक लंबा-चौड़ा मैसेज भी लिखा है. अंकिता का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

अंकिता (Ankita Lokhande Video) ने वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए लिखा है कि, “12 साल..ओह हां, पवित्र रिश्ता के 12 साल. समय बहुत जल्दी बीत जाता है. 66 से ज्यादा अवार्ड्स के साथ पवित्र रिश्ता टीवी का सबसे पसंदीदा शो रहा. इस आइकोनिक शो के 12 साल कुछ इस तरह रहे, जिसने मुझे अर्चना के रूप में न केवल भारत बल्कि दुनियाभर में पहचान दिलाई. एक ऐसी कहानी जो जीवन, प्यार, परिवार और दोस्तों को सेलिब्रेट करती है”. बता दें, अंकिता के इस पोस्ट के बाद जहां कुछ लोग उन्हें बधाई देते दिखे, वहीं कुछ सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक नजर आएं.

एक सोशल मीडिया यूजर ने अंकिता (Ankita Lokhande Dance) की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, “सुशांत और अंकिता को 12 साल. आप दोनों ने ही हमारा दिल जीत लिया था”. तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, “क्या हम अपने बचपन में एक बार फिर वापस जा सकते हैं”. इतना ही नहीं, एक फैन ने एक्ट्रेस से ये तक पूछ डाला कि कहीं उन्हें सुशांत की याद तो नहीं आ रही. इस वीडियो को अभी तक 2 लाख से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ankita Lokhande, Ankita Lokhande Video, Ankita Lokhande Dance, Sushant Singh Rajput, Pavitra Rishta
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com