विज्ञापन

दूरदर्शन की रामायण में निभाए थे 6 किरदार, कभी बने जटायु, कभी गरुण, जानें आज किस हालात में है ये एक्टर

नितेश तिवारी की रामायण में जटायु को आवाज देने वाले अनुपम खेर की चर्चा के बीच दर्शकों के मन में एक सवाल है कि रामानंद सागर की रामायण में जटायु का किरदार किसने निभाया था. इस रोल को एक्टर सुनील वर्मा ने निभाया था, जिन्होंने सीरियल में छह अलग-अलग किरदार किए थे. लेकिन आज वो गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं.

दूरदर्शन की रामायण में निभाए थे 6 किरदार, कभी बने जटायु, कभी गरुण, जानें आज किस हालात में है ये एक्टर
रामायण में जटायु बनकर जीता था दिल, आज गुमनामी में जी रहे हैं सुनील वर्मा
Youtube
नई दिल्ली:

नितेश तिवारी की रामायण की मेकिंग से लेकर इसके टीजर रिलीज, ट्रेलर रिलीज और फिल्म की रिलीज के 12 दिन बाद भी इसको लेकर के हर तरफ चर्चाएं हो रही हैं. फिल्म के वीएफएक्स से लेकर के इसके हर किरदार को लेकर के लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं. हाल ही में फिल्म रिलीज के बाद अनुपम खेर जिन्होंने इसमें जटायु के किरदार को अपनी आवाज दी है. जिसको लेकर के काफी बज बना हुआ है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रामानंद सागर के सीरियल रामायण में जटायु का रोल किसने प्ले किया था? वो आज इस समय क्या कर रहे हैं और कहां हैं? तो चलिए जानते हैं इस किरदार के बारे में सब कुछ.

रामायण में ही निभाए थे 6 किरदार 

टीवी सीरियल रामायण में जटायु की किरदार सुनील वर्मा ने निभाया था. उन्होंने जटायु बनने के लिए एक अलग तरह का कॉस्ट्यूम पहना था और वैसा ही मेकअप किया था. रामायण में भले ही जटायु का किरदार ज्यादा देर का नहीं था, लेकिन बहुत अहम था. तो चलिए जानते हैं कि आज कहां गायब हैं सुनील वर्मा? रामानंद सागर वाली रामायण के जटायु यानि कि सुनील वर्मा इन दिनों गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं. बता दें कि उन्होंने रामायण में सिर्फ एक किरदार नहीं निभाया था. बल्कि इसके अलावा उन्होंने इंद्रदेव, गरुड़, रावण के बेटे, च्यवन ऋषि और सुतिक्ष मुनि का भी रोल प्ले किया था. लेकिन आज वो शोबिज से दूर एक गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं. 

बता दें कि सुनील इस वक्त पटना में अपने परिवार के साथ रहते हैं. हालांकि बीते कुछ समय से वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगे हैं. वो छोटे-मोटे प्रोजेक्ट्स पर काम करते हैं. वो शोबिज से दूर प्राइवेट लाइफ जी रहे हैं. सुनील अपने इंस्टा पर एक्टिव रहते हैं. जहां पर वो रील और बीते कुछ समय से रामायण से जुड़ी चीजें भी शेयर कर रहे हैं. रामायण में वो जटायु के मुखौटे के पीछे रहे. ऑडियंस को कभी उनका चेहरा नहीं दिखा. यही वजह है कि बहुत ही कम लोग उनको जानते हैं. बता दें कि जल्द ही वो रामायण को लेकर एक डॉक्यूमेंट्री भी लाने वाले हैं. 

ये भी पढ़ें: दूरदर्शन के राम-सीता का 39 साल बाद परदे पर रियूनियन, अरुण गोविल-दीपिका चिखलिया की फिल्म OTT पर नंबर वन

इन सीरियल्स में भी कर चुके हैं काम

रामायण के अलावा सुनील ने उत्तर रामायण और टीपू सुल्तान में भी काम किया था. इसके अलावा उन्होंने कुछ फिल्में भी कीं, जिनमें हथियार, फतेह, रंग, सरजमीं शामिल थीं. लेकिन उनको उतनी पहचान नहीं मिली और धीरे-धीरे कुछ समय बाद काम मिलना बंद हो गया था. जिसके बाद वो वापस बिहार चले गए. बता दें कि सुनील ने मुंबई में पहले थिएटर में काम किया था. जहां पर उनकी मुलाकात रामायण में शिव का किरदार निभा रहे विजय काविश से हुई. उनके कहने पर ही वो रामानंद सागर के ऑफिस आए और डायरेक्टर से मिले. टीम ने सुनील को इंद्र का रोल दिया. लेकिन इसके बाद वो सीरीयल में कई किरदार निभाते दिखे. लेकिन उनको फेम जटायु के किरदार से ही मिला. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramanand Sagar Ramayan, Jatayu Raavan War Ramayana Film, Ramanand Sagar Doordarshan, Bollywood, Sunil Verma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com