Manjulika Official Trailer: भोजपुरी सिनेमा में इन दिनों भूतों की कहानियों के साथ खूब एक्सपेरिमेंट किए जा रहे हैं. Naihar Ke Chunri के बाद अब मंजुलिका नाम से एक फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है. इस फिल्म की कहानी फुल फैमिल ड्रामा है. लड़का लड़की को प्यार होता है. वे दोनों आपस में शादी करना चाहते हैं लेकिन घर वाले इस रिश्ते के खिलाफ होते हैं. फिल्म की कहानी इनकी बगावत के साथ आगे बढ़ती है. फिल्म का हीरो जानता है कि मां अब इस रिश्ते के लिए हामी नहीं भरेगी. ऐसे में वह मंदिर में शादी करने की प्लानिंग बनाता है. वह अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर उसे घर लेकर जाता है.
घरवाले इस रिश्ते को स्वीकार करने के लिए राजी नहीं थे. घर की नई बहू रिश्ते को संभालने की कोशिश करती है लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थे. एक दिन जब ससुराल वाले उसके पिता की बेइज्जती करते हैं और बात तलाक तक पहुंचती है तब आता है कहानी में ट्विस्ट. ये सेवा करती हुई प्यारी बहू बन जाती है मंजुलिका. जैसे बहू मंजुलिका बनती है सारे ससुरालवालों की हालत खराब हो जाती है. वह अपने तरीके से उन्हें डराने की कोशिश करती है जो कि अपने आप में अच्छी खासी कॉमेडी है.
मंजुलिका की लीड स्टार कास्ट
ट्रेलर में तो बस मंजुलिका बहू की शुरुआत दिखाई गई है. ये बहू की एक चाल थी या सच में कोई भूत ये तो फिल्म रिलीज होने पर ही पता चलेगा. चलिए कहानी की झलक तो हमने आपको देदी. अब बताते हैं फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में. मंजुलिका में राज यादव, श्रुति राव, सनी सिंह, मनोज द्विवेदी और सोनी पटेल लीड रोल में हैं. चंदन सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर 24 नवंबर 2026 को ही रिलीज हुआ. इस ट्रेलर को सोशल मीडिया पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
यहां देखें मंजुलिका का ट्रेलर
बता दें कि मंजुलिका की लीड एक्ट्रेस श्रुति राव भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. वह केवल फिल्मों में नहीं बल्कि छोटे पर्दे पर भी एक्टिव रही हैं. उनके चर्चित प्रोजेक्ट्स में लिट्टी चोखा (2021) और मेरी सास बड़ी धनवान (2025) जैसे नाम शामिल हैं. अब उनकी आने वाली फिल्म मंजुलिका भी एक फैमिली एंटरटेनर नजर आ रही है. अगर आपने इस फिल्म का ट्रेलर अभी तक नहीं देखा है तो यहां देख डालिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं