मिस यूनिवर्स 2026 का स्टेज तैयार है और हर किसी की नजर इस वक्त इसी ब्यूटी पेजेंट पर हैं. दुनियाभर में अपनी किस्मत आजमाने आए खूबसूरत चेहरों की किस्मत का फैसला बस होने ही वाला है. दुनिया के सबसे प्रेस्टीजियस ब्यूटी पेजेंट 75 साल पूरे कर चुका है. 24 नवंबर 2026 को ये खास शाम प्यूर्टो रिको के सैन जुआन स्थित जोस मिगुएल एग्रेलोट कोलिजियम में सजेगी. इस बार 116 देशों और क्षेत्रों की टैलेंटेड कंटेस्टेंट ताज के लिए एक-दूसरे से मुकाबला करेंगी. मौजूदा मिस यूनिवर्स, मेक्सिको की फातिमा बॉश, नई विजेता को ताज पहनाएंगी.
भारतीय दर्शकों की निगाहें खास तौर पर हमारे देश का प्रतिनिधित्व कर रही कंटेस्टेंट पर टिकी हैं. भारत का प्रतिनिधित्व इस साल 19 साल की काजिया लिज मेजो कर रही हैं. यूएई में जन्मीं काजिया का मूल निवास केरल है. उन्होंने 23 अगस्त 2026 को जयपुर में हुए मिस यूनिवर्स इंडिया कॉन्टेस्ट में खिताब जीतकर इतिहास रचा. अपनी खूबसूरती के साथ-साथ वह केरल की सांस्कृतिक विरासत को भी गर्व से पेश कर रही हैं. उनके ट्रेडिशनल आउटफिट और स्टाइल ने पहले ही काफी चर्चा बटोरी है. बता दें कि काजिया मॉडलिंग के साथ-साथ कानून की पढ़ाई भी कर रही हैं. इसके अलावा उनकी दिलचस्पी एक्टिंग, क्लासिकल डांस और म्यूजिक से भी जुड़ी रही हैं.
ताज में जड़े हैं 3000 हीरे
इस बार विजेता को मिलने वाला ताज भी खास है. इस ताज में 3000 से ज्यादा हीरे जड़े हुए हैं. भारतीय समय के मुताबिक ग्रैंड फिनाले 25 नवंबर की सुबह करीब 6:30 बजे शुरू होगा.
काजिया के सामने दुनिया की 115 दूसरी कंटेस्टेंट को चुनौती दी है. देखना होगा कि क्या केरल की यह बेटी भारत का नाम रोशन करते हुए मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम कर पाएंगी? यह जवाब फिनाले में ही मिलेगा. फिलहाल पूरे देश को अपनी इस युवा प्रतिनिधि से एक यादगार परफॉर्मेंस की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: Avengers Doomsday ने एडवांस बुकिंग में तोड़ा रामायण और धुरंधर 2 का रिकॉर्ड, रिलीज के 23 दिन पहले कमाए इतने करोड़
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं