विज्ञापन

39 साल बाद नए युग की लड़ाई लड़ेंगे रामायण के राम और सीता, जेल की सलाखों के पीछे अरुण गोविल, पति के लिए लड़ती दीपिका चिखलिया  

ओजी रामायण के राम और सीता यानी अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की नई फिल्म का पोस्टर सामने आ गया है, जिसमें 39 साल बाद नए युग की लड़ाई लड़ते हुए नजर आएंगे. 

39 साल बाद नए युग की लड़ाई लड़ेंगे रामायण के राम और सीता, जेल की सलाखों के पीछे अरुण गोविल, पति के लिए लड़ती दीपिका चिखलिया  
39 साल बाद दूरदर्शन की राम-सीता की जोड़ी, अरुण गोविल दीपिका चिखलिया की नई फिल्म का आया पोस्टर
नई दिल्ली:

90 के दशक में आई दूरदर्शन की रामायण ने फैंस के दिलों में ऐसी छाप छोड़ी है, जो अभी फैंस के दिलों से मिटी नहीं है. 39 साल बाद भी फैंस 1987 में आई रामायण के राम और सीता को निभाने वाले अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को भगवान की तरह पूजते हैं. लेकिन अब यह छवि बदलने वाली है, जिसकी झलक अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया के 39 साल बाद रियूनियन वाली फिल्म में देखने को मिली है, जिसका हाल ही में नया पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसमें जेल की सलाखों के पीछे अरुण गोविल और पति के लिए इंसाफ मांगती दीपिका चिखलिया गुस्से में नजर आ रही हैं. 

39 साल बाद अलग अवतार में लौटे रामायण के राम-सीता

रामायण के राम और सीता यानी अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की अपकमिंग फिल्म का नाम नोटिस है, जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया है. मेकर्स ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, भारत के लोगों को मिली नोटिस. हक की आवाज क्या एक नोटिस दबा सकती है. 39 साल बाद एक बार फिर साथ. पर इस बार लड़ाई एक नए युग की है. एक 150 साल पुरानी दुकान, एक आम परिवार और भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ सच की जंग. क्या एक सरकारी नोटिस बदल देगा सब कुछ. अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की ऐतिहासिक वापसी. एक ऐसी कहानी में जो हर आम इंसान की हक की आवाज उठाती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें | रामानंद सागर को ऐसे मिले थे रामायण के रावण, शूटिंग से पहले राम की आरती करते थे अरविंद त्रिवेदी

नोटिस कहां और कहां होगी रिलीज

मेकर्स ने अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की फिल्म नोटिस की रिलीज डेट और कहां रिलीज डेट होगी इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि यह वेव्स ओटीटी पर 6 नवंबर 2026 को स्ट्रीम होगी. इस फिल्म को एपीएस एंटरटेनमेंट प्रॉडक्शन के बैनर तले बनाया गया है. जबकि आदित्य प्रताप सिंह रघुवंशी ने प्रोड्यूस किया है. वहीं प्रदीप गुप्ता फिल्म के डायरेक्टर हैं. 

दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल के बारे में 

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका चिखलिया टीवी की दुनिया में एक्टिव हैं. जबकि अरुण गोविल अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल, वह 4000 करोड़ की रामायणम् में नजर आने वाले हैं, जिसमें वह राजा दशरथ का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे. यह 5 नवंबर को दीवाली के अवसर पर रिलीज होगी. जबकि अगला पार्ट दीवाली 2027 में रिलीज होगी. 

यह भी पढ़ें | 39 साल बाद फिर साथ नजर आएंगे दूरदर्शन की रामायण के राम और सीता, फिल्म से आई पहली झलक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RAmayan, Dipika Chikhalia, Doordarshan, Arun Govil
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com