लॉकअप 2 की कंटेस्टेंट रहीं एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने पिछले दिनों अपने बायसेक्सुअल होने के सीक्रेट और गौरव खन्ना से तलाक के चलते खूब सुर्खियां बटोरीं. वहीं इसके बाद कई खबरें आईं कि एक्ट्रेस ने 10 करोड़ की एलिमनी की डिमांड की है, जिस पर अब आकांक्षा चमोला का रिएक्शन आया है. मैशबेल इंडिया को दिए इंटरव्यू में आकांक्षा चमोला ने अपने तलाक और एलिमनी के अलावा दूसरी शादी की खबरों पर रिएक्शन दिया है. आकांक्षा चमोला ने कहा, अगर मांगा होता और अगर मिल गया होता तो मैं यहां बैठती. अगर सच में मेरे पास इतने पैसे होते ना तो मैं कब का ये देश छोड़ कर चली गई होती.
आकांक्षा चमोला ने लॉकअप में तलाक किया खुलासा
आकांक्षा चमोला ने खुलासा किया कि वह और गौरव खन्ना तलाक लेने वाले हैं. इसके अलावा उन्होंने शो में यह भी कहा कि वह बायसेक्सुअल हैं. वहीं इसके बाद गौरव खन्ना की शो में एंट्री हुई थी. वहीं उन्होंने आकांक्षा चमोला से कहा था कि उनके परिवार इस खुलासे के कारण शॉक्ड हैं. शादी और मां बनने को लेकर आकांक्षा ने कहा, 99 प्रतिशत इसलिए शादी करते हैं क्योंकि वह बच्चे चाहते हैं और अपने परिवार को आगे बढ़ाना चाहते हैं वरना आप शादी क्यों करोगे. वह अपने पार्ट पर गलत नहीं हैं और बिग बॉस में जो हुआ और मुझे एहसास हुआ कि इसको ज्यादा है और मै नहीं कर पा रही हूं.
ये भी पढ़ें-आकांक्षा चमोला ने लॉक अप 2 में की सारी हदें पार, बोलीं- 'गौरव से अच्छा मेरा कुत्ता आ जाता'
गौरव खन्ना ने क्या कहा था
लॉकअप में शो में गौरव ने कहा, आपने मेरे ऊपर शो से 7 दिन पहले बॉम्ब गिरा दिया. मैं वहां जाकर स्टंट करूं या अपने दिमाग में चल रही उलझनों को संभालूं? लेकिन ठीक है. इसके बाद फराह खान दोनों को अकेले में बात करने का मौका देती हैं और गौरव कहते हैं, हमने मई में शो छोड़ने से पहले बात की थी. सभी सोच रहे हैं कि हमारे तलाक को एक साल या उससे ज्यादा हो गया है. वह सोच रहे हैं कि आकांक्षा शो के लिए ऑडिशन दे रही थीं और मैं मैं यह सहानुभूति के लिए कर रहा था.
ये Video भी देखें: Hera Pheri 3 में बाबू राव की हुई वापसी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं