विज्ञापन

आकांक्षा चमोला ने लॉक अप 2 में की सारी हदें पार, बोलीं- 'गौरव से अच्छा मेरा कुत्ता आ जाता'

‘लॉक अप 2’ में आकांक्षा चमोला ने पति गौरव खन्ना को ‘अजनबी’ बताते हुए कहा कि उनसे बेहतर होता अगर उनके माता-पिता या उनका पालतू कुत्ता मिलने आ जाता.

आकांक्षा चमोला ने लॉक अप 2 में की सारी हदें पार, बोलीं- 'गौरव से अच्छा मेरा कुत्ता आ जाता'
गौरव खन्ना के नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो लॉक अप 2 में आने से खुश नहीं हैं आकांक्षा चमोला
Social Media

नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप 2: सच या सजा' में इन दिनों आकांक्षा चमोला अपने बेबाक बयानों की वजह से लगातार चर्चा में हैं. शो के हालिया एपिसोड में उन्होंने अपने अलग रह रहे पति गौरव खन्ना को लेकर ऐसी बात कह दी, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. शो में जब गौरव खन्ना ने सरप्राइज विजिट की, तो जहां दर्शकों को लगा कि आकांक्षा भावुक हो जाएंगी, वहीं उनका रिएक्शन बिल्कुल उल्टा रहा. उन्होंने साफ कहा कि उस पल उन्हें गौरव से मिलने की खुशी नहीं हुई. इतना ही नहीं, उन्होंने मजाकिया अंदाज में उन्हें ‘अजनबी' तक कह दिया. आकांक्षा का यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं.

‘गौरव की जगह परिवार या मेरा कुत्ता आ जाता तो ज्यादा खुश होती'

एपिसोड में धीरज धूपर की पत्नी विन्नी अरोड़ा मेहमान बनकर पहुंची थीं. इसके बाद आकांक्षा चमोला, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा आपस में इस बारे में बातचीत कर रही थीं. इसी दौरान श्रेया ने कहा कि उन्हें भी अपने बॉयफ्रेंड से मिलने का मौका मिलना चाहिए. इस पर आकांक्षा ने हंसते हुए कहा कि उनके पास तो पति नहीं, बल्कि ‘एक्स' आया था. उन्होंने बताया कि शो के कंटेस्टेंट वरुण लैला ने भी मजाक में कहा कि उनके पास फैमिली नहीं, बल्कि एक अजनबी मिलने आया था. इसके बाद आकांक्षा ने कहा कि अगर उनकी मां, पिता या उनका पालतू कुत्ता भी मिलने आ जाता, तो वह कहीं ज्यादा खुश होतीं. उनका कहना था कि उस वक्त उन्हें किसी ऐसे इंसान की जरूरत थी, जिसके साथ उन्हें अपनापन और भावनात्मक सहारा महसूस होता.

तलाक की प्रक्रिया में हैं आकांक्षा और गौरव

आकांक्षा चमोला पहले ही शो में खुलासा कर चुकी हैं कि वह और गौरव खन्ना तलाक की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. दोनों पिछले करीब एक साल से अलग रह रहे हैं. शो के अलग-अलग एपिसोड में आकांक्षा अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे कर चुकी हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें बच्चे नहीं चाहिए, जबकि एक एपिसोड में उन्होंने अपनी बाइसेक्शुअलिटी को लेकर भी खुलकर बात की थी. आकांक्षा ने बताया था कि गौरव इस बात से पहले से वाकिफ थे और उन्होंने इसे स्वीकार भी किया था.

यह भी पढ़ें: किशोर-आशा का 45 साल पुराना सुपरहिट वो गाना, जिसमें असल लाइफ में प्रेग्नेंट थीं हेमा मालिनी, धर्मेंद्र नहीं जितेंद्र की बनी थीं पत्नी

गौरव और आकांक्षा ने साल 2016 में कानपुर में शादी की थी. लगभग दस साल साथ बिताने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया. अब ‘लॉक अप 2' में दिए गए आकांक्षा के ताजा बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ लोग इसे उनकी ईमानदारी बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स का कहना है कि वह सिर्फ सुर्खियां बटोरने के लिए ऐसे बयान दे रही हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akanksha Chamola, Gaurav Khanna, TV, Television, Lock Upp 2
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com