विज्ञापन

बिग बॉस 19 के इन 5 कंटेस्टेंट पर पड़ी वक्त की मार, किसी के रिश्ते में दरार तो किसी के खिलाफ FIR

बिग बॉस साजन 20 की अनाउंसमेंट हो गई है. एक बार फिर से ये शो दर्शकों का दिल जीतन के लिए आ रहा है. लेकिन बीते सीजन के कुछ ऐसे कंटेस्टेंट हैं जिनको शो के बाद फेम तो मिला, लेकिन उनको कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ा.

बिग बॉस 19 के इन 5 कंटेस्टेंट पर पड़ी वक्त की मार, किसी के रिश्ते में दरार तो किसी के खिलाफ FIR
Bigg Boss 19 के वो 5 कंटेस्टेंट जिनको पड़ी वक्त की मार
नई दिल्ली:

सलमान खान का जाना-माना रिएलटी शो बिग बॉस सीजन 20 की अनाउंसडेट सामने आ गई है. टीवी और ओटीटी पर धमाल मचाने वाले इस रिएलिटी शो को दर्शक बहुत पसंद करते हैं. जब से नए सीजन की डेट सामने आई है, इसको लेकर के दर्शक बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं. बिग बॉस 19 भी सफल सीजन में से एक रहा था. इसके विनर गौरव खन्ना रहें, जिन्होंने मास्टर शेफ का खिताब भी अपने नाम किया था. 

सीजन 19 में आए कुल 18 कंटेस्टेंट को दर्शकों का खूब प्यार मिला. शो में जहां एक तरफ प्यार दिखा तो वहीं दोस्ती की मिसाल भी बना और दुश्मनी भी लोगों ने खूब निभाई. ये सीजन ड्रामा और इमोशंस से भरपूर था. बिग बॉस ऐसा शो है जिससे निकलने के बाद लोगों की किस्मत चमक जाती है, ऐसा कह सकते हैं. लेकिन इस सीजन के कुछ कंटेस्टेंट ऐसे रहे जिनको शो के बाद कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा. हालांकि सभी कंटेस्टेंट की परेशानी की वजह अलग-अलग है, जिसमें शो के विनर गौरव खन्ना भी शामिल हैं. 

आइए जानते हैं बिग बॉस सीजन 19 के वो 5 कंटेस्टेंट जिन्होंने शो से निकलने के बाद किसी ना किसी तरह की दिक्कत का सामना किया. 

गौरव खन्ना

Latest and Breaking News on NDTV

मास्टर शेफ के विनर बनने के बाद, बिग बॉस सीजन 19 के विनर रहे गौरव खन्ना को बाहर निकलकर फेम मिला, लेकिन उनकी पत्नी ने लॉकअप के सीजन 2 में आकर बताया कि दोनों तलाक लेने वाले हैं. शो में इस बात का खुलासा करना, लोगों को उनका पब्लिसिटी स्टंट लगा, लेकिन बाहर आकर उन्होंने क्लियर कर दिया कि वो दोनों फाइनली अलग हो रहे हैं. 

प्रणित मोरे

Latest and Breaking News on NDTV

बिग बॉस में आने से पहले भी प्रणित अपनी कॉमेडी के लिए विवादो में रहे थे. सलमान खान पर अपने शो में कमेंट को लेकर के भी चर्चा में रहे थे. शो से वापस आने के बाद उनके एक शो में 370 रुपए की बिरयानी वाली बात पर बात हुई थी. जिसमें प्रणित ने उस लड़के को रोका नहीं और वो भी साथ मे हंस रहे थे. जिसके बाद इस बयान पर काफी विवाद हुआ और उन पर FIR भी दर्ज हुई. जिसके बाद मे ये विवाद काफी बढ़ गया. जिसके बाद उस लड़को को और प्रणित मोरे को माफी मांगनी पड़ी थी. 

तान्या मित्तल

Latest and Breaking News on NDTV

तान्या मित्तल जिन्होंने शो तो नहीं जीता, लेकिन एकता कपूर के सीरियल में अपनी जगह बना ली. तान्या मित्तल की स्टाइलिश रिद्दिमा शर्मा ने उन पर आरोप लगाया कि उन्होंने जो कपड़े मंगवाए उसकी पेमेंट नहीं की है. तान्या के मुताबिक उन्होंने पूरे हफ्ते के कपड़े भेजे थे, जो काफी महंगे थे. लेकिन न तो तान्या ने उनके कपड़े वापस किए और न ही उनकी पेमेंट की. 

ये भी पढ़ें: श्रीदेवी का 39 साल पुराना बारिश वाला गाना, ब्लू साड़ी में झूमती हवा हवाई गर्ल, अलिशा चिनॉय की मखमली आवाज ने बनाया एवरग्रीन

अभिषेक बजाज 

Latest and Breaking News on NDTV

अभिषेक बजाज शो में अशनूर कौर शो में अपनी दोस्ती के लिए जाने जाते थे. वहीं अभिषेक को अपने गुस्से पर कंट्रोल ना होने की वजह से कई बार सलमान खान से भी डांट पड़ी थी. अभिषेक बजाज पर उनकी एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल ने आरोप लगाए थे कि वो शादी के समय और बाद में भी कई महिलाओं के साथ संबंध मे रहे थे. जिसकी वजह से अभिषेक को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. 

फरहाना भट्ट

Latest and Breaking News on NDTV

शो में फरहाना भट्ट अपने परिवार के बारे में खुलकर बात की. अपनी लाइफ के स्ट्रगल भी बताए. जिसकी वजह से वो काफी चर्चा मे रहीं. लेकिन वो ज्यादा चर्चा में तब आई जब फहाना, जो खुद को उनकी बहन बता रही थी उसने आरोप लगाए कि फरहाना ने उसको खुद की बहन नहीं माना. जब कि वो दोनों एक साथ एक ही घर में बड़े हुए हैं. फैजाना ने ये भी कहा थी कि सालों से उन पर ये आरोप रहा है कि उन्होंने फरहाना और उनकी मां के बीच दूरियां बनाई, लेकिन ये सच नही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss  19, Entertainment, Gaurav Khanna
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com