विज्ञापन

दृश्यम से पहले क्राइम पेट्रोल में दिखेंगे अजय देवगन, सुलझाएंगे खौफनाक केस, प्रोमो ने बढ़ाई हलचल

अजय देवगन, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर 31 अगस्त, 2026 को शुरू होने वाले सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के मशहूर क्राइम शो 'क्राइम पेट्रोल' के नए सीजन, 'क्राइम पेट्रोल - क्राइम का करंट सीजन' में स्पेशल होस्ट के तौर पर शामिल होने जा रहे हैं.

दृश्यम से पहले क्राइम पेट्रोल में दिखेंगे अजय देवगन, सुलझाएंगे खौफनाक केस, प्रोमो ने बढ़ाई हलचल
दृश्यम से पहले क्राइम पेट्रोल में दिखेंगे अजय देवगन
नई दिल्ली:

अजय देवगन, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर 31 अगस्त, 2026 को शुरू होने वाले सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के मशहूर क्राइम शो 'क्राइम पेट्रोल' के नए सीजन, 'क्राइम पेट्रोल - क्राइम का करंट सीजन' में स्पेशल होस्ट के तौर पर शामिल होने जा रहे हैं. इस नई भूमिका में, देवगन दर्शकों को असल क्राइम केस पर आधारित कहानियों से रूबरू कराएंगे.

यह भी पढ़ें- क्या ग्रीक गॉड जैसे दिखते हैं ऋतिक रोशन? क्या कहती हैं ग्रीस की महिलाए, देखें मजेदार वीडियो 

शो के साथ अपने जुड़ाव के बारे में बात करते हुए अजय देवगन कहते हैं, "इस शो के बारे में मुझे जो बात सबसे दिलचस्प लगती है. वह यह है कि इसकी कहानियां असल क्राइम केस से प्रेरित हैं. इनमें से कुछ कहानियां चौंकाने वाली होती हैं, क्योंकि वे दिखाती हैं कि हमारे आस-पास की दुनिया में कैसी-कैसी घटनाएं हो सकती हैं, जिनमें कभी-कभी ऐसे लोग शामिल होते हैं जिनसे आप ऐसी उम्मीद भी नहीं करते. साथ ही, आप इन केस को सुलझाने में की गई मेहनत और लगन को भी देखते हैं. मेरे लिए यह शो सिर्फ दिलचस्प कहानियां सुनाने के बारे में नहीं है. यह दर्शकों की आंखें खोलने वाला भी हो सकता है. यह आपको ज्यादा जागरूक और सावधान बनाता है और याद दिलाता है कि किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें. यह जागरूकता सभी के लिए ज़रूरी है - चाहे युवा हों, परिवार हों या बुज़ुर्ग दर्शक."

यह भी पढ़ें-'मुझे विदा करो', आवारापन विवाद के बाद अमाल मलिक ने लिया फिल्म म्यूजिक से ब्रेक, पोस्ट में कही ये बात

हिंदी सिनेमा के कुछ सबसे यादगार किरदारों को निभाने के लिए मशहूर अजय देवगन टेलीविजन पर अपनी खास मौजूदगी दर्ज कराएंगे. वे एक ऐसी भूमिका में नजर आएंगे जो उन्हें देश के सबसे जाने-माने क्राइम शो में से एक के केंद्र में रखती है. 'क्राइम का करंट सीजन' का प्रीमियर 31 अगस्त को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
 Ajay Devgn,  ajay Devgn News,  Ajay Devgn Movies, Ajay Devgn Films
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com