Simran Budharup Video: टीवी शो पांड्या स्टोर फेम एक्ट्रेस सिमरन बुधरूप हाल ही में अपनी मां के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने के लिए गई थीं. जहां का उनका एक्सपीरियंस बहुत ही खराब रहा. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि उनके साथ कैसी बदसलूकी हुई है. सिमरन का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो बाउंसर पर गुस्सा करती नजर आ रही हैं. सिमरन ने अपने पोस्ट में लिखा- आज, मैं अपनी मां के साथ आशीर्वाद लेने के लिए लालबाग चा राजा गई, लेकिन हमारा एक्सपीरियंस स्टाफ के खराब व्यवहार से खराब हो गया.
सिमरन के साथ हुई बदतमीजी
आगे उन्होंने लिखा, संगठन के एक व्यक्ति ने मेरी मां का फ़ोन छीन लिया जब वह तस्वीर क्लिक कर रही थी. वह मेरे पीछे लाइन में थी, ऐसा नहीं था कि वह कोई एक्स्ट्रा टाइम ले रही थीं क्योंकि यह दर्शन के लिए मेरी बारी थी और जब उन्होंने इसे वापस लेने की कोशिश की, तो उसने उसे धक्का दे दिया. मैंने बीच में बोला और बाउंसरों ने मेरे साथ बदसलूकी की, जब मैंने उनके इस व्यवहार को रिकॉर्ड करना शुरू किया तो उन्होंने मेरा फोन भी छीनने की कोशिश की. यह इस वीडियो में है जहां मैं चिल्ला रही हूं मत करो! क्या कर रहे हो आप. जब उन्हें पता चला कि मैं एक एक्ट्रेस हूं, तभी वे पीछे हटे.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सिमरन ने आगे लिखा-मैं समझती हूं कि भीड़ को नियंत्रित करना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन स्टाफ की ज़िम्मेदारी है कि वे बिना दुर्व्यवहार किए या भक्तों को नुकसान पहुंचाए व्यवस्था बनाए रखें. मैं इस मुद्दे पर ध्यान आकर्षित करने के लिए इसे साझा कर रही हूं और आशा करती हूं कि यह कार्यक्रम आयोजकों और कर्मचारियों के लिए विजिटर के साथ गरिमा और सम्मान के साथ व्यवहार करने के लिए एक चेतावनी के रूप में काम करेगा. आइए हम सभी के लिए एक सुरक्षित, अधिक सकारात्मक वातावरण बनाने के लिए मिलकर काम करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं