विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2023

NDTV ने ENBA 2022 में जीते 12 पुरस्कार, 'विश्वसनीय पत्रकारिता' के लिए सम्मानित

ENBA 2023 में NDTV ने 12 पुरस्कार जीते.

एनडीटीवी भरोसे का प्रतीक है और इसकी विश्वसनीयता की विरासत को एक बार फिर एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवार्ड्स (ENBA) अवार्ड्स के 15वें संस्करण में 12 पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है.

इन पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ समाचार कवरेज (अंग्रेजी), न्यूज रिपोर्टर द्वारा सर्वश्रेष्ठ कवरेज (हिंदी और अंग्रेजी) और इसके अलावा सामाजिक अभियानों के लिए दिए गए कई पुरस्कार शामिल हैं.

सबसे महत्वपूर्ण पुरस्कार- लाइफटाइम अचीवमेंट, एनडीटीवी की एडिटोरियल डायरेक्टर सोनिया सिंह को दिया गया है. एनडीटीवी के साथ अपने तीन दशक से अधिक लंबे जुड़ाव में सोनिया सिंह ने आठ आम चुनावों से लेकर कारगिल युद्ध और कई अन्य घटनाओं तक, भारत में हर प्रमुख समाचार घटना के कवरेज, रिपोर्टिंग और विश्लेषण का नेतृत्व किया है. वे मशहूर इंटरव्यू शो 'The NDTV Dialogues' की एंकर हैं, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के विचारकों से भारतीय और वैश्विक समकालीन चुनौतियों पर चर्चा की जाती है.

एक्जीक्यूटिव एडिटर और प्रिंसिपल एंकर विष्णु सोम को युद्ध प्रभावित यूक्रेन पर व्यापक और कठिनाई के साथ किए गए समाचार कवरेज ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ समाचार कवरेज (अंग्रेजी) का पुरस्कार दिलाया है.

खरगोन में 'बुलडोजर राज' पर आक्रोश को लेकर एनडीटीवी के अनुराग द्वारी की तीखी रिपोर्टिंग और श्रीलंका में अशांति पर श्रीजा एमएस की साहसिक रिपोर्टिंग, जिसमें उन पर कई बार आंसू गैस के गोले छोड़े गए, ने उन्हें न्यूज रिपोर्टर (क्रमश: हिंदी और अंग्रेजी श्रेणियों) में सर्वश्रेष्ठ कवरेज का पुरस्कार दिलाया है.

इसके अलावा एनडीटीवी के सामाजिक अभियानों को मिले पुरस्कारों की भी भरमार है. 'एनडीटीवी डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया' अभियान अब अपने ऐतिहासिक 10वें सीजन में प्रवेश करने वाला है. इसने सामाजिक सरोकार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभियान (अंग्रेजी), सामाजिक मुद्दे पर सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम (अंग्रेजी) और सर्वश्रेष्ठ प्रोमो (अंग्रेजी) के लिए तीन पुरस्कार जीते हैं. 'बनेगा स्वस्थ इंडिया' 2014 में स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने के अभियान के रूप में शुरू हुआ था और फिर यह सभी के लिए स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने पर केंद्रित हो गया.

इसके अलावा बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण के लिए कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन के साथ एनडीटीवी की पहल'जस्टिस फॉर एवरी चाइल्ड' अभियान ने भी तीन पुरस्कार जीते. इस कैंपेन द्वारा जीते गए तीन पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ टॉक शो (हिंदी), सामाजिक मुद्दे पर सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम (हिंदी) और सामाजिक सरोकार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभियान (हिंदी) शामिल हैं.

महाराष्ट्र के अनजाने यात्रा स्थलों को प्रदर्शित करने वाली सीरीज 'Mesmerising Maharashtra' ने यात्रा (अंग्रेजी) पर सर्वश्रेष्ठ कवरेज का पुरस्कार जीता है. इस सीरीज के लिए हर्ष डावर को सर्वश्रेष्ठ वीडियो संपादक श्रेणी का लगातार दूसरा पुरस्कार मिला है.

एनडीटीवी ग्रुप के लिए ENBA पुरस्कार विजेताओं की पूरी सूची इस प्रकार है:

लाइफटाइम अचीवमेंट - सोनिया सिंह
सर्वश्रेष्ठ समाचार कवरेज - विष्णु सोम (यूक्रेन युद्ध)
न्यूज़ रिपोर्टर द्वारा सर्वश्रेष्ठ कवरेज - अनुराग द्वारी, श्रीजा एमएस
सर्वश्रेष्ठ टॉक शो (हिन्दी) - जस्टिस फॉर एवरी चाइल्ड 
सामाजिक मुद्दे पर सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम (अंग्रेजी) - बनेगा स्वस्थ इंडिया
सामाजिक मुद्दे पर सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम (हिन्दी) - जस्टिस फॉर एवरी चाइल्ड
यात्रा पर सर्वश्रेष्ठ कवरेज (अंग्रेजी) - मेस्मेराइजिंग महाराष्ट्र
सर्वश्रेष्ठ वीडियो संपादक - हर्ष डावर
सर्वश्रेष्ठ चैनल प्रोमो (अंग्रेजी) - बनेगा स्वस्थ इंडिया (मदर्स डे स्पेशल)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NDTV, ENBA 2023, Journalism
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com