विज्ञापन

नया फोन लेने वालों के लिए झटका! अब इस कंपनी के स्मार्टफोन्स हो गए महंगे, 2 हजार तक बढ़ी कीमत

Ai+ ने Pulse 2 और Nova 2 सीरीज के स्मार्टफोन की कीमत 2,000 रुपये तक बढ़ा दी है. जानें नए दाम और किस मॉडल पर कितनी बढ़ोतरी हुई.

नया फोन लेने वालों के लिए झटका! अब इस कंपनी के स्मार्टफोन्स हो गए महंगे, 2 हजार तक बढ़ी कीमत

स्मार्टफोन बाजार में मेमोरी चिप की बढ़ती कीमतों का असर अब सस्ते फोन पर भी दिखाई देने लगा है. Ai+ ने अपने Pulse 2 और Nova 2 सीरीज के स्मार्टफोन की कीमतों में 2,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है. नई कीमतें तुरंत प्रभाव से लागू हो गई हैं. कंपनी के मुताबिक, सप्लाई चेन में आ रही दिक्कतों और मेमोरी कंपोनेंट, मैन्युफैक्चरिंग तथा लॉजिस्टिक्स की बढ़ती लागत के कारण कीमत बढ़ानी पड़ी है. कंपनी का कहना है कि उसने शुरुआत में बढ़ी लागत का कुछ हिस्सा खुद उठाया, लेकिन अब ऐसा करना संभव नहीं है.

Ai+ Pulse 2 की कीमत बढ़ी

Ai+ Pulse 2 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इसकी कीमत अब 10,999 रुपये हो गई है. पहले यह फोन 9,999 रुपये में मिल रहा था. वहीं, 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत में 500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. ये अब 11,499 रुपये में मिलेगा. पहले इसकी कीमत 10,999 रुपये थी.

Nova 2 सीरीज भी हुई महंगी

Ai+ Nova 2 5G और Nova 2 Neo 5G के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. दोनों स्मार्टफोन की कीमत अब 13,999 रुपये हो गई है. पहले इनकी कीमत 12,999 रुपये थी. इसके अलावा Ai+ Nova 2 Pro की कीमत में 2,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल अब 17,999 रुपये का हो गया है, जबकि पहले इसकी कीमत 15,999 रुपये थी. 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत अब 19,999 रुपये है. पहले यह 17,999 रुपये में उपलब्ध था.

Nova 2 Ultra भी 2,000 रुपये महंगा

Ai+ Nova 2 Ultra की कीमत में भी 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल अब 20,999 रुपये का हो गया है. पहले इसकी कीमत 18,999 रुपये थी. वहीं, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 20,999 रुपये से बढ़कर 22,999 रुपये हो गई है.

मॉडल और वैरिएंट वाइज लिस्ट

Ai+ स्मार्टफोनपुरानी कीमतनई कीमत
Ai+ Pulse 2 (4 GB + 64 GB)9,999 रुपये10,999 रुपये
Ai+ Pulse 2 (4 GB + 128 GB)10,999 रुपये11,499 रुपये
Ai+ Nova 2 5G (4 GB + 64 GB)12,999 रुपये13,999 रुपये
Ai+ Nova 2 5G (4 GB + 128GB)13,999 रुपये14,999 रुपये
Ai+ Nova 2 5G (6 GB + 128GB)14,999 रुपये15,999 रुपये
Ai+ Nova 2 Neo 5G (4 GB + 64 GB)13,999 रुपये14,999 रुपये
Ai+ Nova 2 Neo 5G (4 GB + 128 GB)14,999 रुपये15,999 रुपये
Ai+ Nova 2 Neo 5G (6 GB + 128 GB)15,999 रुपये16,999 रुपये
Ai+ Nova 2 Pro 5G (6 GB + 128 GB)15,999 रुपये17,999 रुपये
Ai+ Nova 2 Pro 5G (8 GB + 128 GB)17,999 रुपये19,999 रुपये
Ai+ Nova 2 Ultra (6 GB + 128 GB)18,999 रुपये20,999 रुपये
Ai+ Nova 2 Ultra (6 GB + 128 GB)20,999 रुपये22,999 रुपये

मेमोरी की बढ़ती कीमतों का असर

Ai+ के मुताबिक, कीमत बढ़ने की मुख्य वजह मेमोरी कंपोनेंट की बढ़ती लागत है. इसके अलावा फोन बनाने, सामान पहुंचाने और सप्लाई चेन से जुड़ी लागत में भी बढ़ोतरी हुई है. सस्ते स्मार्टफोन बाजार में इसका असर ज्यादा दिखाई दे सकता है, क्योंकि कम कीमत वाले फोन में कीमत बढ़ने से कुल कीमत पर इसका असर ज्यादा महसूस होता है.

ये भी पढ़ें- "Temple सबसे छोटा वियरेबल डिवाइस", दीपेंद्र गोयल ने की X पर घोषणा, करता है ये काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ai Flip Phone, AI, AI Nova 2 5G, AI Nova 2 5G Features, Ai Nova 2 Neo 5G
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com