विज्ञापन

अब आप तय करेंगे कि आज रात क्या सपना देखना है! जानिए क्या है Prophetic AI का ये नया डिवाइस

Prophetic AI के मुताबिक, उनके दो डिवाइस Dual और Phase हेडबैंड की तरह होते हैं, जिन्हें सिर पर पहना जाता है.

अब आप तय करेंगे कि आज रात क्या सपना देखना है! जानिए क्या है Prophetic AI का ये नया डिवाइस
AI गैजेट से सपनों को कंट्रोल करने का दावा, क्या सच में मुमकिन है?

Prophetic AI नाम की एक कंपनी ने कहा है कि उन्होंने ऐसा वियरेबल डिवाइस बनाया है, जिससे आप अपने सपनों को कंट्रोल कर सकते हैं. यानी अब सिर्फ जागते हुए ही नहीं, बल्कि सोते समय भी आप अपनी पसंद के सपने देख सकते हैं. कंपनी के अनुसार, यह डिवाइस $449 (करीब ₹42,000) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे काम करता है यह डिवाइस?

Prophetic AI के मुताबिक, उनके दो डिवाइस Dual और Phase हेडबैंड की तरह होते हैं, जिन्हें सिर पर पहना जाता है. ये डिवाइस खास तरह की तकनीक का इस्तेमाल करके दिमाग के एक हिस्से को एक्टिव करते हैं, जिससे व्यक्ति को यह एहसास होता है कि वह सपना देख रहा है. इसे Lucid Dreaming कहा जाता है. इस अवस्था में इंसान अपने सपनों को कुछ हद तक कंट्रोल कर सकता है.

दिमाग पर कैसे असर डालता है?

कंपनी का कहना है कि यह डिवाइस माथे के जरिए हल्की और सुरक्षित अल्ट्रासोनिक ऊर्जा भेजता है, जो दिमाग के प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स को एक्टिव करती है. आमतौर पर सपने देखते समय यह हिस्सा ज्यादा सक्रिय नहीं होता, इसलिए हमें यह पता नहीं चलता कि हम सपना देख रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

जब यह हिस्सा एक्टिव होता है, तो दिमाग ज्यादा जागरूक हो जाता है और सपने 'lucid' यानी कंट्रोल में आने लगते हैं. इसके साथ ही, इसमें Electroencephalogram (EEG) सेंसर भी लगे होते हैं, जो दिमाग की गतिविधियों को ट्रैक करते हैं. इसी तरह की तकनीक Neuralink जैसी कंपनियां भी इस्तेमाल कर रही हैं.

Elon Musk का मैनेजमेंट स्टाइल: जब काम आए तो मैनेजर के पास होते हैं सिर्फ ये 3 ऑप्शन...पुराना मेल Viral!

यह डिवाइस Transcranial Focused Ultrasound (tFUS) नाम की तकनीक का उपयोग करता है, जो AI के साथ मिलकर REM नींद के दौरान दिमाग को टारगेट करता है. REM नींद वह अवस्था होती है, जब हम सबसे ज्यादा सपने देखते हैं.

थ्योरी के अनुसार, यह तकनीक सपनों को ज्यादा स्पष्ट, याद रखने योग्य और कंट्रोल करने लायक बना सकती है. हालांकि, अभी तक इसे पूरी तरह वैज्ञानिक रूप से साबित नहीं किया गया है.

Prophetic AI का Dual मॉडल $449 (करीब ₹43,000) में उपलब्ध होगा और इसकी डिलीवरी इस साल के अंत तक शुरू हो सकती है. वहीं, Phase मॉडल की कीमत $1,299 (करीब ₹1.22 लाख) रखी गई है, जिसकी शिपिंग 2027 के बीच में शुरू होगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com