नई दिल्ली:
वाइटिंग को पंच मारते विजेंदर सिंह (फाइल फोटो)
पेशेवर मुक्केबाजी में अपनी करियर की शुरुआत नॉकआउट से करने वाले भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने एक बार फिर विरोधी बॉक्सर को नॉकआउट कर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इंग्लैंड के डीन गिलेन को उन्होंने पहले ही राउंड में नॉक आउट कर दिया।
पेशे से फायरफाइटर गिलेन इस मुकाबले में विजेंदर के आगे कहीं टिकते नहीं नजर आए और महज पांच मिनट के अंदर ही विजेंदर ने उन्हें ऐसा पंच मारा कि गिलेन चारों खाने चित हो गए।
वाइटिंग को पंच मारते विजेंदर सिंह (फाइल फोटो)इससे पिछले महीने अपने पदार्पण मुकाबले में विजेंदर ने सोनी वाइटिंग के खिलाफ तकनीकी नॉकआउट के जरिये जीत दर्ज की थी।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
विजेंदर सिंह, पेशेवर मुक्केबाजी, मुक्केबाजी, बॉक्सिंग, डीन गिलेन, Vijender Singh, Boxing, Dean Gillen, Professional Boxing