भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर पेरिस ओलंपिक में दो मेडल लाने के बाद तीसरे मेडल से मामूली अंतर से चूक गईं. वह शनिवार को महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहीं. इस इवेंट में मनु की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन बाद में उन्होंने बढ़िया वापसी की और कांस्य पदक भारत के हाथ से लगभग फिसल गया. बहरहाल, मनु भाकर के पैतृक गांव गोरिया में उनके परिजन और ग्रामीणों को मेडल की पूरी आस थी. परिजन गोल्ड को लेकर भी आश्वस्त थे.
Manu Bhaker said "4th place is not a very good place" - even after winning 2 medals....!!!!
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 3, 2024
- This mentality will make her World's best in the future. 🫡🇮🇳 pic.twitter.com/ZFafb4iKDa
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ऐसे में मेडल नहीं मिलने से मनु के गांव में थोड़ी मायूस दिखाई दी, लेकिन उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है।, गांव के जिस स्कूल से मनु भाकर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की थी, उसी स्कूल में छोटे बच्चों को मनु भाकर का मैच दिखाने के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी. बच्चों को मैच की डिटेल के बारे में समझाने के लिए अध्यापक लगातार डिटेल दे रहे थे.
मनु के 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा से बाहर होने पर छोटे बच्चे भी कुछ देर तक मायूस दिखाई दिए, लेकिन बाद में माहौल सामान्य हो गया और बच्चों ने हरियाणवी गानों पर जमकर डांस भी किया. मनु भाकर के ताऊ प्रताप सिंह ने कहा, "मनु भाकर लास्ट राउंड में बहुत मामूली अंतर से मेडल से चूक गईं. इससे पहले उन्होंने देश के लिए दो मेडल इसी ओलंपिक में जीते और विदेशी धरती पर तिरंगा फहराया. वह ऐसी पहली बिटिया हैं, जिन्होंने एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीते. हम आज भी खुश हैं. हालांकि, हाथ से मेडल फिसल गया, जिसका थोड़ा दुख है'.
वहीं, मनु भाकर के चाचा महेंद्र भाकर ने कहा, 'मेडल न जीतने की निराशा तो है, लेकिन दो मेडल बड़ी उपलब्धि हैं. मनु ने स्कूल, देश और प्रांत का नाम रोशन किया. वह आज मेडल जीत पाती, तो खुशी दोगुना हो जाती. हम लोगों को गोल्ड मेडल का पूरा यकीन था ,लेकिन जीत और हार एक खिलाड़ी के जीवन का हिस्सा होता है. वह बहुत कम मार्जिन से मेडल से चूक गईं, लेकिन जीत-हार लगी रहती है. मैं मनु को बहुत धन्यवाद भी देना चाहूंगा और वह अब आगे की तैयारियों पर फोकस करें.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं