विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2018

Hockey World Cup: भुवनेश्‍वर पर हॉकी का खुमार, माधुरी दीक्षित होंगी उद्घाटन समारोह का खास आकर्षण

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा माधुरी दीक्षित नेने हॉकी वर्ल्‍डकप (Hockey World Cup) के मंगलवार को होने वाले उदघाटन समारोह में आकर्षण का केंद्र होंगी.

Hockey World Cup: भुवनेश्‍वर पर हॉकी का खुमार, माधुरी दीक्षित होंगी उद्घाटन समारोह का खास आकर्षण
हॉकी वर्ल्‍डकप के उद्घाटन समारोह का सोमवार को रिहर्सल हुआ
  • समारोह के लिए कलिंग स्‍टेडियम पूरी तरह से तैयार
  • यहीं होगा उद्घाटन समारोह, मैच भी खेले जाएंगे
  • शाहरुख खान भी समारोह में कार्यक्रम पेश करेंगे
भुवनेश्‍वर: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा माधुरी दीक्षित नेने (Madhuri Dixit) हॉकी वर्ल्‍डकप (Hockey World Cup) के मंगलवार को होने वाले उदघाटन समारोह में आकर्षण का केंद्र होंगी. ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड सुपरस्‍टार में शाहरुख खान (Shah rukh khan) भी शिरकत करेंगे. वर्ल्‍डकप पुरुष हॉकी के उदघाटन समारोह के लिये अब जबकि कुछ घंटे बचे हुए हैं तब खेल राजधानी के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे भुवनेश्‍वर (Bhubaneswar) पर पूरी तरह से हॉकी का बुखार चढ़ चुका है. 16 टीमों में से अधिकतर 28 नवंबर से 16 दिसंबर के बीच होने वाले वर्ल्‍डकप के लिए यहां पहुंच चुकी है. कलिंग स्टेडियम पूरी तरह से तैयार है जहां उद्धाटन समारोह आयोजित होगा और मैच खेले जाएंगे.

Hockey World Cup: भारत का पहला मैच 28 नवंबर को द. अफ्रीका से, देखें टूर्नामेंट का कार्यक्रम
ओडिशा के खेल सचिव विशाल देव ने बताया कि बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने सोमवार शाम को यहां पहुंची. वह मंगलवार को उद्धाटन समारोह में प्रस्तुति देंगी. उन्‍होंने बताया कि माधुरी ‘धरती का गीत'नामक नृत्य नाटिका में 1000 कलाकारों के साथ प्रस्तुति देंगी. इस नृत्य नाटिका की लेखिका और निर्देशिका नुपुर महाजन हैं और माधुरी इसमें धरती मां की भूमिका निभाएगी.'

वीडियो: भारतीय हॉकी टीम के कोच हरेंद्र सिंह से खास बातचीत

शाहरुख खान के अलावा ओडिया फिल्मों के कलाकार सब्यसाची मिश्रा और अर्चिता साहू भी अपने कार्यक्रम पेश करेंगे. देव ने कहा, ‘बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने बुधवार को कटक में होने वाले दूसरे उदघाटन समारोह में भाग लेने की पुष्टि कर दी है. उन्होंने कहा कि मशहूर संगीत निर्देशक एआर रहमान (AR Rehman) भुवनेश्वर और कटक में कार्यक्रम पेश करेंगे. पुलिस महानिदेशक राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने सोमवार को सुरक्षा व्‍यवस्‍था की समीक्षा की और कहा कि टीमों के लिये हवाई अड्डे से लेकर होटल तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. इसके अलावा स्टेडियम की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है. कलिंग स्टेडियम में मंगलवार को होने वाले उद्धाटन समारोह में बॉलीवुड के कुछ सितारों के भी उपस्थित रहने की संभावना है. (इनपुट: भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hockey World Cup, Hockey World Cup 2018, Madhuri Dixit, Shah Rukh Khan, AR Rehman, Opening Ceremony
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com