एलेक्जेंडर हेंड्रिक्स के दो गोल की मदद से बेल्जियम की पुरुष टीम ने रविवार को एंटवर्प में दो चरणों वाले एफआईएच प्रो लीग (FIH Pro League) हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे चरण के मैच (IND vs BEL) में भारत पर 3-2 से रोमांचक जीत दर्ज की. हेंड्रिक्स (49वें, 59वें मिनट) ने चौथे क्वार्टर में दो गोल किए और इससे पहले निकोलस डी केर्पेल ने 33वें मिनट में अपनी टीम के लिए पहला गोल किया था. ओलंपिक चैंपियन टीम को पहले चरण के मैच में भारतीय टीम (Team India) से पेनल्टी शूटआउट में 4-5 से हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच में टीम मध्यांतर तक 0-1 से पिछड़ रही लेकिन उसने वापसी कर शानदार जीत दर्ज की.
यह भी पढ़ें : AFC Asian Cup: मैच के बाद भारत और अफगानी के खिलाड़ियों के बीच हुई खतरनाक झड़प, देखें Video
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारत के लिए अभिषेक (25वें मिनट) ने मैच का पहला गोल किया जबकि मनदीप सिंह (60वें मिनट) ने हूटर से कुछ ही क्षण पहले एक और गोल किया. इस जीत के साथ वर्ल्ड चैंपियन बेल्जियम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया, जबकि भारत तीसरे स्थान पर है.
भारतीय टीम अब अगले सप्ताह नीदरलैंड का सामना करेगी.
This was some gritty performance by the Indian Men's Team, but they fall short narrowly against Belgium!
— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 12, 2022
Cheer up, Team????
IND 2:3 BEL#IndiaKaGame #HockeyIndia #FIHProLeague #HockeyAtItsBest #MatchDay @CMO_Odisha @sports_odisha @IndiaSports @Media_SAI pic.twitter.com/7tvUOj6Lmm
बेल्जियम ने गेंद पर बेहतर नियंत्रण के साथ खेल शुरू किया और जल्द ही मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर भी अर्जित कर लिया. दिग्गज गोलकीपर श्रीजेश ने अपने पैर से इसका शानदार बचाव किया.
भारत के पास पांचवें मिनट में बढ़त हासिल करने मौका था. दायीं ओर से जरमनप्रीत के क्रॉस को सुखजीत ने गोल पोस्ट के ऊपर से खेल दिया. पहले क्वार्टर के अंतिम पलों में जुगराज मैदान के मध्य हिस्से से शानदार मौका बनाया लेकिन बेल्जियम की रक्षा पंक्ति ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए बचाव किया.
जरमनप्रीत ने दूसरे क्वार्टर में पांच मिनट के खेल के बाद पेनल्टी कार्नर हासिल किया लेकिन हरमनप्रीत के शॉट को गोलकीपर वी वनश ने शानदार तरीके से बचा लिया. मैच के 25वें मिनट में गुरजंत असैर विवेक सागर प्रसाद के शानदार संयोजन से बनाए मौके पर अभिषेक ने मैदानी गोल कर भारत को बढ़त दिला दी.
बेल्जियम ने बराबरी की तलाश में मजबूत वापसी की, लेकिन श्रीजेश के शानदार बचाव के कारण मध्यांतर तक भारतीय टीम 1-0 से आगे रही.
दूसरे हाफ की शुरुआत में भारतीय रक्षा पंक्ति के बिखराव का बेल्जियम ने शानदार तरीके से फायदा उठाया. मैच के 33वें मिनट में डी केर्पेल के गोल से स्कोर 1-1 से बराबर हो गया. तीसरे क्वार्टर में आकाशदीप को हरा कार्ड दिखाया गया जिससे भारत को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा.
आखिरी क्वार्टर में सुरेन्द्र कुमार की गलती से बेल्जियम को पेनल्टी कॉर्नर मिला और हेंड्रिक्स ने इसे गोल में बदल कर घरेलू टीम को बढ़त दिला दी. इसके चार मिनट बाद भारत को भी पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन टीम स्कोर को बराबर करने में विफल रही.
यह भी पढ़ें : FIH Pro League: भारत ने ओलंपिक चैंपियन बेल्जियम को हराया, गोलकीपर पी आर श्रीजेश रहे जीत के हीरो
मैच के 59वें मिनट में बेल्जियम ने एक और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया और हेंड्रिक्स ने एक और गोल कर टीम को 3-1 से आगे कर दिया.
मैच के आखिरी मिनट में मनदीप ने विरोधी गोलकीपर को छकाते हुए गोल कर अंतर को कम किया . हूटर बजने से कुछ सेकंड पहले विवेक ने एक और शानदार मौका बनाया लेकिन उनका शॉट गोल पोस्ट के करीब से निकल गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं