भारतीय महिला हॉकी टीम
- दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से हराया
- गोलकीपर सविता ने बचाए कई प्रयास
- मजबूत डिफेंस महिला टीम की बड़ी ताकत बना
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गोल्ड कोस्ट:
सविता की शानदार गोलकीपिंग के दम पर और कप्तान रानी के गोल से भारतीय महिला हॉकी टीम ने 21वें कॉमनेवल्थ खेलों में मंगलवार को छठे दिन अपने अंतिम ग्रुप मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराने के साथ ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. गोल्ड कोस्ट हॉकी सेंटर में खेले गए इस रोमांचक मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से मात दी. पहले क्वार्टर से ही दोनों टीमों के बीच गोल के लिए कड़ा संघर्ष देखा गया. पहले ही मिनट में दक्षिण अफ्रीका ने गोल कर बढ़त हासिल करने की कोशिश की थी, लेकिन गोलकीपर सविता ने इसे सफल नहीं होने दिया.
इसके बाद, आठवें मिनट में दीपिका ने कॉर्नर से गेंद तो अपनी साथी खिलाड़ी को पास किया था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका की गोलकीपर मेबांडे ने असफल करते हुए भारतीय टीम को बढ़त नहीं लेनी दी. भारत को 12वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करने का मौका मिला था, लेकिन वह इसे भुना नहीं पाई. इसके अगले ही मिनट में दक्षिण अफ्रीका ने पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन सविता ने अपने पैर से गेंद को रोकते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम को बढ़त लेने से रोक दिया।
यह भी पढ़ें: CWG 2018: हीना सिद्धू ने 25 मी. पिस्टल वर्ग में रिकॉर्ड के साथ भारत को दिलाया स्वर्ण
दूसरे और तीसरे क्वार्टर में भी दोनों टीमें संघर्ष करती नजर आईं. तीसरे क्वार्टर में 32वें मिनट में ही दक्षिण अफ्रीका ने दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन सविता ने शानदार तरीके से बचाते हुए गोल नहीं होने दिया. तीसरे क्वार्टर में 36वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करने का मौका मिला था, लेकिन गुरजीत कौर की हॉकी स्टिक से लगा शॉट दक्षिण अफ्रीका के गोल पोस्ट के अंदर जाने के बजाए छू कर वापस चला गया.
VIDEO: भारतीय महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल ने कुछ ही दिन पहले एनडीटीवी से बात की थी.
इसके बाद, अपने डिफेंस के दम पर भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को गोल करने का मौका नहीं दिया और अंत में 1-0 से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया.
FT| A clinical goal by @imranirampal gives the Indian Eves a 1-0 victory over South Africa, which take them to the Semi-Final of the @GC2018 Commonwealth Games. #IndiaKaGame #HallaHockeyKa #GC2018 #INDvRSA pic.twitter.com/Baqqpfebu7
— Hockey India (@TheHockeyIndia) April 10, 2018
इसके बाद, आठवें मिनट में दीपिका ने कॉर्नर से गेंद तो अपनी साथी खिलाड़ी को पास किया था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका की गोलकीपर मेबांडे ने असफल करते हुए भारतीय टीम को बढ़त नहीं लेनी दी. भारत को 12वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करने का मौका मिला था, लेकिन वह इसे भुना नहीं पाई. इसके अगले ही मिनट में दक्षिण अफ्रीका ने पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन सविता ने अपने पैर से गेंद को रोकते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम को बढ़त लेने से रोक दिया।
48' GOAL! Vandana passes the ball to @imranirampal and the captain makes no mistake swiftly injecting it past the goalkeeper. India take the lead.
— Hockey India (@TheHockeyIndia) April 10, 2018
#IndiaKaGame #HallaHockeyKa #GC2018 #INDvRSA pic.twitter.com/R2jVrtuD0c
यह भी पढ़ें: CWG 2018: हीना सिद्धू ने 25 मी. पिस्टल वर्ग में रिकॉर्ड के साथ भारत को दिलाया स्वर्ण
दूसरे और तीसरे क्वार्टर में भी दोनों टीमें संघर्ष करती नजर आईं. तीसरे क्वार्टर में 32वें मिनट में ही दक्षिण अफ्रीका ने दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन सविता ने शानदार तरीके से बचाते हुए गोल नहीं होने दिया. तीसरे क्वार्टर में 36वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करने का मौका मिला था, लेकिन गुरजीत कौर की हॉकी स्टिक से लगा शॉट दक्षिण अफ्रीका के गोल पोस्ट के अंदर जाने के बजाए छू कर वापस चला गया.
इसके बाद कुछ समय बाद नवनीत को पास मिला था, लेकिन वह इसे गोल पोस्ट तक नहीं पहुंचा पाईं. इस प्रकार से तीसरा क्वार्टर भी बिना गोल के समाप्त हुआ. अपनी गोल की कोशिश में लगी भारतीय टीम को कप्तान रानी ने एक बड़ी सफलता दिलाई. उन्होंने 48 मिनट में वंदना कटारिया से मिले पास को सीधे दक्षिण अफ्रीका के गोल पोस्ट पर पहुंचाकर भारतीय टीम का खाता खोला.#GC2018Hockey Indian women's hockey team enters semifinal with 1-0 victory over South Africa in pool A match #GC2018 pic.twitter.com/uNkkaSbVEF
— Doordarshan News (@DDNewsLive) April 10, 2018
VIDEO: भारतीय महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल ने कुछ ही दिन पहले एनडीटीवी से बात की थी.
इसके बाद, अपने डिफेंस के दम पर भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को गोल करने का मौका नहीं दिया और अंत में 1-0 से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं