सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जमानत रद्द करने की याचिका पर सुनवाई बंद कर दी है. यह फैसला बालाजी के तमिलनाडु सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देने और राज्यपाल द्वारा इसे मंजूर किए जाने के बाद आया है. इस मामले की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चूंकि सेंथिल बालाजी अब मंत्री नहीं हैं, इसलिए इस अर्जी पर सुनवाई की जरूरत नहीं है.
तमिलनाडु सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि सेंथिल बालाजी ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है. कोर्ट ने इस तथ्य पर ध्यान दिया कि बालाजी को सितंबर 2024 में जमानत देते समय यह माना गया था कि वे मंत्री नहीं हैं. हालांकि, जमानत मिलने के कुछ दिनों बाद ही उन्होंने फिर से मंत्री का पदभार संभाल लिया था, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी आपत्ति जताई थी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने सेंथिल बालाजी के आचरण को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा था, "हम अपनी गलती स्वीकार करेंगे. कोर्ट से निपटने का यह तरीका नहीं है, यह बेईमानी है. आप प्रक्रिया का मजाक उड़ा रहे हैं. आप तय करें कि आपको आजादी चाहिए या मंत्री पद." कोर्ट ने साफ कहा था कि अगर बालाजी मंत्री बने रहते हैं, तो इससे गवाहों पर प्रभाव पड़ सकता है.
ईडी ने सेंथिल बालाजी की जमानत रद्द करने की मांग करते हुए कोर्ट में याचिका दायर की थी. ईडी का तर्क था कि मंत्री के रूप में उनकी स्थिति गवाहों को प्रभावित कर सकती है, जिससे जांच और सुनवाई में बाधा उत्पन्न हो सकती है. सेंथिल बालाजी पर 'कैश-फॉर-जॉब' घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप हैं, जिसमें उनकी गिरफ्तारी जून 2023 में हुई थी. सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर 2024 में उन्हें जमानत दी थी, लेकिन उनके फिर से मंत्री बनने के बाद यह विवाद खड़ा हो गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं