विज्ञापन
This Article is From Apr 15, 2018

केरल के विभिन्न हिस्से में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने केरल में कल अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया किया है.

केरल के विभिन्न हिस्से में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी
प्रतीकात्मक फोटो
  • केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी
  • भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जारी की चेतावनी
  • अलग-अलग स्थानों पर हो सकती है बारिश
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने केरल में आज अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया किया है. आईएमडी ने अपनी चेतावनी में कहा कि कर्नाटक, तटीय आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मणिपुर, मिजोरम और त्रिुपरा के अलग-अलग स्थानों पर ‘‘ तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती हैं.’’ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 15 अप्रैल से फिर से पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है, जिससे बांग्लादेश के पूर्वी हिस्से और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवातीय सर्कुलेशन हो सकता है. इससे पूर्वोत्तर और पश्चिम बंगाल में बारिश हो सकती है. 

यह भी पढ़ें: फिजी में चक्रवात केनी का कहर, 18000 से ज्यादा लोग राहत केंद्र में

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाकों तथा सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर सेामवार को गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

VIDEO: बेमौसम बरसात और ओलों से फसल चौपट
बुलेटिन में कहा गया है, ‘‘ उत्तराखंड के अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ छींटे और बारिश की संभावना भी है.’’

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com