वेल्लोर लोकसभा सीट पर हुए चुनाव में द्रमुक के डी एम काथिर आनंद ने कांटे की टक्कर में शुक्रवार को जीत दर्ज की. उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी अन्नाद्रमुक के ए सी षणमुगम को 8,141 मतों के बेहद कम अंतर से हराया. द्रमुक उम्मीदवार को 4,85,340 मत मिले और उनके पक्ष में 47.3 प्रतिशत मतदान हुआ. इस सीट पर 2014 में द्रमुक की धुर विरोधी पार्टी अन्नाद्रमुक ने जीत दर्ज की थी.
वेल्लोर लोकसभा सीट पर पांच अगस्त को चुनाव हुए थे और मतगणना खत्म होने और द्रमुक उम्मीदवार को विजयी घोषित करने से पहले तक दोनों उम्मीदवारों के बढ़त में बदलाव होते रहा था. चुनाव आयोग ने बताया कि षणमुगम ने अन्नाद्रमुक की दो पत्तियों वाले चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ा था और उन्हें 4,77,199 मत मिले यानी उनके पक्ष में 46.51 प्रतिशत मत पड़े.
69,000 और अन्य भर्तियों को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी जी को रवीश कुमार का पहला पत्र
वेल्लोर लोकसभा सीट पर चुनाव तमिलनाडु में 38 अन्य लोकसभा सीटों के साथ अप्रैल में ही होना था, लेकिन चुनाव की तैयारियों के दौरान वहां भारी मात्रा में नकदी बरामद होने के बाद इसे रद्द कर दिया गया था.
Video: वेल्लोर सीट पर रद्द हुआ चुनाव
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं