विज्ञापन
This Article is From Apr 21, 2018

केरल: बिना सिर का शव बरामद, लापता विदेशी पर्यटक के होने का संदेह

कोवलम के निकट वजामुट्टम से एक क्षत विक्षत शव मिला है. संदेह है कि यह शव लिथुआनिया की उस महिला पर्यटक का है जो कि गत 14 मार्च से लापता थी.

केरल: बिना सिर का शव बरामद, लापता विदेशी पर्यटक के होने का संदेह
  • क्षत विक्षत हालत में मिला शव
  • लापता विदेशी पर्यटक का शव होने का संदेह
  • कोवलम के निकट वजामुट्टम से शव मिला है
तिरुवनंतपुरम: कोवलम के निकट वजामुट्टम से एक क्षत विक्षत शव मिला है. संदेह है कि यह शव लिथुआनिया की उस महिला पर्यटक का है जो कि गत 14 मार्च से लापता थी. पुलिस ने आज बताया कि महिला का शव कल मिला था. पुलिस ने बताया कि 33 वर्षीय लीगा यहां अवसाद के आयुर्वेदिक इलाज कराने आई थी और कोवलम से 14 मार्च को लापता हो गई थी. 

यह भी पढ़ें:  कठुआ-उन्नाव रेप के विरोध में देश भर में प्रदर्शन, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

तिरुवनंतपुरम के पुलिस आयुक्त पी प्रकाश ने बताया कि पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए और फॉरेंसिक जांच की जाएगी. लीगा के पति और बहन मंगलुरु से आज सुबह शव की पहचान करने यहां आए. उन्होंने बताया कि शव के बाल लीगा से मिलते हैं और लापता होने के दिन उसने भी ऐसा ही शर्ट पहना हुआ था. 

VIDEO: टॉयलेट में मिला 2 दिन की बच्ची का शव
पुलिस ने लीगा का पता लगाने के लिए विशेष जांच दल का गठन किया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Missing Foreign Tourist, Kerala
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com