कर्नाटक में गठबंधन सरकार को सोमवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब विजयनगर से कांग्रेस विधायक आनंद सिंह ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया. सिंह ने कहा, 'हां, मैंने इस्तीफा दे दिया है. मैंने आज सुबह इस्तीफा दिया.'यह बताए जाने पर कि विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार ने इस्तीफे की पुष्टि नहीं की है, सिंह ने कहा, 'क्या ऐसा है? तो मैं फिर से इस्तीफा दूंगा.' अध्यक्ष ने कोई इस्तीफा मिलने से इनकार किया है. कुमार ने कहा, ‘‘मुझे कोई इस्तीफा नहीं मिला है. किसी ने इस्तीफा देने के लिए मुझसे संपर्क नहीं किया है.''विधायक ने यह नहीं बताया कि उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया है. सिंह ने बताया कि वह राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात करेंगे और उनसे मुलाकात के बाद इस्तीफे का कारण बताएंगे. जद(से) नेता एवं मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी एक मंदिर की नींव रखने के कार्यक्रम के लिए अमेरिका में हैं.
Karnataka Minister & Congress leader DK Shivakumar on Congress MLA from Vijayanagar, Anand Singh's resignation from state assembly membership*: Definitely, it is a bit shocking, I'm trying to trace him, I couldn't trace him. I've to check with the speaker whether it's true or not https://t.co/1rOEdSkLFx
— ANI (@ANI) July 1, 2019
कुमारस्वामी ने ट्वीट किया, ‘‘स्वामीजी के तत्वावधान में न्यूजर्सी में कालभैरवेश्वर मंदिर की नींव रखी जा रही है. मैं यहां से पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रहा हूं. भाजपा सरकार को अस्थिर करने का दिवा-स्वप्न देख रही है.''सिंह ने जेएसडब्ल्यू स्टील को 3,667 एकड़ जमीन की बिक्री के खिलाफ हाल में बेल्लारी में एक संवाददाता सम्मेलन किया था. उन्होंने कहा था कि जिले के हितों की रक्षा करना पार्टी से अधिक महत्वपूर्ण है और उन्होंने इस्तीफा देने का संकेत दिया था. अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह भाजपा में शामिल होंगे. कांग्रेस में पिछले साल जब असंतोष चरम पर था तब सिंह एकांत में चले गए थे, लेकिन वह बाद में सामने आए थे और उन्होंने पार्टी के प्रति अपनी वफादारी दिखाई थी. इस प्रकार की अटकलें भी तेज थीं कि कांग्रेस के कम से कम छह और विधायक भी पार्टी के खिलाफ बगावत कर सकते हैं. वहीं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि अगर सरकार गिर जाती है तो हम सरकार बनाने की सारी संभावनाएं तलाशेंगे लेकिन नए चुनाव का कोई सवाल ही नहीं है.
अन्य खबरें :
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली का बयान- ...तो कांग्रेस 15 से 16 सीटों पर चुनाव जीत जाती
मंगलुरु में एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान टैक्सीवे से फिसला, सभी यात्री सुरक्षित
फैक्ट चेक: क्या पीएम मोदी के नाम पर पड़ा बेंगलुरु की इस मस्जिद का नाम?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं