विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2019

आंध्र प्रदेश: भाजपा विधायक ने दिया पार्टी से इस्तीफा, जन सेना पार्टी में होंगे शामिल

तेदेपा के साथ गठबंधन में 2014 में मैदान में उतरी भाजपा के निर्वाचित चार विधायकों में से सत्यनारायण भी एक थे.

आंध्र प्रदेश: भाजपा विधायक ने दिया पार्टी से इस्तीफा, जन सेना पार्टी में होंगे शामिल
2014 में पहली बार विधानसभा के लिए चुने गये सत्यनारायण पेशे से डॉक्टर हैं.
राजमहेन्द्रवरम/अमरावती:

आंध्र प्रदेश में भाजपा के चार विधायकों में से एक ने रविवार को विधानसभा की सदस्यता और पार्टी से इस्तीफा दे दिया. राजमहेन्द्रवरम (शहरी) विधानसभा सीट से विधायक अकुला सत्यनारायण ने कहा कि उन्होंने अपना त्यागपत्र विधानसभा अध्यक्ष कोडेला सिवप्रसाद राव को भेज दिया है. उन्होंने कहा कि उन्होंने राज्य भाजपा अध्यक्ष कन्ना लक्ष्मी नारायण को भी अपना इस्तीफा भेज दिया है. बाद में सत्यनारायण ने मीडिया में जारी एक बयान में अपने इस्तीफे की घोषणा की लेकिन उन्होंने इस्तीफा देने के किसी कारण का उल्लेख नहीं किया था.

2014 में पहली बार विधानसभा के लिए चुने गये पेशे से डॉक्टर सत्यनारायण ने बताया कि वह सोमवार को अभिनेता पवन कल्याण की जन सेना पार्टी में शामिल हो सकते हैं. तेदेपा के साथ गठबंधन में 2014 में मैदान में उतरी भाजपा के निर्वाचित चार विधायकों में से सत्यनारायण भी एक थे. इस बीच, राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म है कि विशाखापतनम उत्तर से भाजपा के एक अन्य विधायक पी विष्णु कुमार राजू भी पार्टी छोड़ने वाले हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP, Jana Sena Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com