विज्ञापन

Ramayana Review In Hindi: सिनेमाघरों में रिलीज हुई 4000 करोड़ की रामायण, जानें कैसी है रणबीर, साई और यश की फिल्म

Ramayana Review In Hindi: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की रामायण सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज हो गई है. आइए आपको बताते हैं 4000 करोड़ की फिल्म कैसी है. 

Ramayana Review In Hindi: सिनेमाघरों में रिलीज हुई 4000 करोड़ की रामायण, जानें कैसी है रणबीर, साई और यश की फिल्म
Ramayana Movie Review In Hindi: रामायण रिव्यू इन हिंदी
NDTV
नई दिल्ली:

Ramayana Review In Hindi: 4000 करोड़ी रामायण 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक रही है, जो 5 नवंबर यानी आज गुरुवार को सिनेमाघरों में दुनियाभर में रिलीज हो गई है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, यश रावण और साई पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आ रहे हैं. हालांकि रिलीज से पहले मूवी को वर्ल्डवाइड सराहना मिली. जबकि हाल ही में फिल्म के स्पेशल प्रीमियर पर बॉलीवुड सितारों ने पॉजीटिव रिव्यू दिया. लेकिन आखिर रामायण फिल्म कैसी है और फिल्म में किसने कैसी एक्टिंग की है? यह आज हम आपको रामायण के लाइव रिव्यू में बताने वाले हैं. आइए आपको बताते हैं...

रामायण की कहानी

नितेश तिवारी की रामायण की शुरूआत देव और असुरों के युद्ध से होती है. इंद्र भगवान विष्णु की कृपा से युद्ध जीत जाते हैं. इसके बाद राक्षस पाताल लोक में बुरे हालात में जीवन जीने लगते हैं. रावण की मां कैकेसी दशानन को बताती हैं कि अपना संगीत छोड़ो और विष्णु से बदला लो और कुबेर लंका वापस लो. इसके बाद दशानन तपस्या करता है. ब्रह्मा प्रकट होते हैं और वह अमर होने का वरदान मांगता है. लेकिन ऐसा नहीं हो पाता तो दशानन एक वरदान मांगता है, जो उसे बलशाली बना देता है. रावण इंद्र को परास्त करता है और फिर होता है भगवान राम का जन्म. रामायण की कहानी जटायु सुनाता है, जिनकी आवाज अनुपम खेर ने दी है. मंथरा कैकेयी के कान भरती रहती है और सौतेले और सगे का अंतर समझाती है

रामायण में एक्टिंग

रावण की एंट्री पावरफुल है. यश एकदम परफेक्ट हैं. रणबीर के एक्सप्रेशन एक जैसे ही हैं. उनके चेहरे पर मुस्कान बहुत रहती है. वहीं रवि दुबे के चेहरे पर ना जाने उदास एक्सप्रेशन दिखाई देते हैं. लक्ष्मण शेषनाग के अवतार हैं ऐसे में जो ओजस्विता उनके बारे में बताई जाती है वो कहीं ना कहीं मिसिंग नजर आती है. लेकिन सीता बनी साई पल्लवी एकदम जमी हैं उनके चेहरे पर मौके के हिसाब से एक्सप्रेशन आते हैं. 

रामायण का डायरेक्शन 

रणबीर पर रामायण के डायलॉग नहीं जम रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Ramayana Review In Hindi, Ramayana Movie Review, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com