नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रामायण का पार्ट 1 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है. इसके साथ ही फिल्म की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, ओपनिंग डे आंकड़ों पर चर्चा शुरू हो गई है. 20 अक्टूबर को फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी. एडवांस बुकिंग में फिल्म को जिस तरह का रिस्पॉन्स मिला है उससे ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म करीब 140 करोड़ तक की ओपनिंग करने वाली है. खैर असल आंकड़े तो थोड़ी देर में ही सामने आएंगे लेकिन इसे लेकर अपडेट पर आ सभी की नजर रहेगी. फिल्म ट्रेड पर नजर रखने वाली वेबसाइट के मुताबिक फिल्म ने सुबह 8 बजे तक 5.44 करोड़ की कमाई कर ली थी. शुरुआती रुझान से ऐसा लग रहा है कि बढ़ते दिन के साथ इस आंकड़े में और बढ़त देखने को मिलेगी.
रामायण की कास्ट
रामायण में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन, विवेक ओबेरॉय, लारा दत्ता अहम किरदारों में हैं. फिल्म की कास्टिंग शुरुआत से ही चर्चा में रही. खासतौर पर रावण के किरदार में यश ने अभी तक दर्शकों को खासा इंप्रेस किया है. यश की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस दिखा रही है रावण के किरदार में वह परफेक्ट चॉइस हैं. इसके अलावा शूर्पणखा के किरदार में रकुलप्रीत सिंह ने भी खूब वाहवाही बटोरी है. रकुल के लुक ने भी फैन्स का दिल जीता. दर्शकों में खासी एक्साइटमें मंथरा के किरदार में शीबा चड्ढा को देखने की भी है.
ओपनिंग डे: क्या रामायण तोड़ पाएगी धुरंधर 2 का रिकॉर्ड?
ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला का मानना है कि फिल्म भारत में पहले दिन करीब 125 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई सकती है. उनके मुताबिक रामायण पहले दिन भारत में लगभग 125 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है. वहीं, ट्रेड ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर 2 ने पहले दिन भारत में 102.55 करोड़ रुपये की कमाई की थी. हालांकि, रमेश बाला का मानना है कि रामायण और धुरंधर 2 की तुलना करना आसान नहीं है. उन्होंने कहा, धुरंधर 2 एक सीक्वल फिल्म है, इसलिए उसके लिए दर्शकों के बीच पहले से काफी एक्साइटमेंट थी. इसी वजह से उसे पूरे भारत में शानदार ओपनिंग मिली थी. बाला का कहना है कि रामायण की सफलता उसके सबजेक्ट, प्रेजेंटेशन और दर्शकों के जुड़ाव पर निर्भर करेगी, लेकिन इसकी शुरुआत भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग्स में से एक हो सकती है.
कोमल नाहटा को नहीं लगता कि रामायण पहले दिन धुरंधर 2 का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी. रामायण की तुलना धुरंधर 2 से करना ठीक नहीं है, क्योंकि यह ऐसे समय में रिलीज हो रही है जब बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा रौनक नहीं होती. इसलिए जाहिर है कि ये धुरंधर 2 के पहले दिन के आंकड़े को पार नहीं कर पाएगी. कोमल नाहटा का अनुमान भी करीब 100 करोड़ रुपये के आसपास है. उनके हिसाब से पहले दिन रामायणम् 60 करोड़ रुपये तक कमा सकता है, जबकि सभी भाषाओं को मिलाकर इसकी कमाई 100 करोड़ रुपये या उससे अधिक हो सकती है.
IMAX जैसे प्रीमियम फॉर्मेट का मिलेगा फायदा
रमेश बाला का कहना है कि रामायण को IMAX जैसे प्रीमियम फॉर्मेट का बड़ा फायदा मिलेगा, जिससे इसकी कमाई को बढ़ावा मिल सकता है. उनके मुताबिक, फिल्म का हिंदी वर्जन सबसे अच्छा प्रदर्शन करेगा. उन्होंने कहा, "रामायण को IMAX का फायदा मिलेगा, इसलिए हिंदी वर्जन अच्छा बिजनेस करेगा." बाला का मानना है कि फिल्म को सबसे मजबूत शुरुआत उत्तर भारत के राज्यों में मिलेगी.
रिलीज के दिन शाम 5 बजे तक, 'रामायण पार्ट वन' ने भारत में 40.97 करोड़ की नेट कमाई कर ली थी.
फिल्म निर्माता लिंगुसामी का ने की 'रामायण' की तारीफ
'पैया' और 'वेट्टई' जैसी फिल्मों के निर्देशक ने 'रामायण' की टीम को बधाई दी कि उन्होंने इस महाकाव्य को इतने भव्य पैमाने पर पर्दे पर उतारा है. उन्होंने रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की भी तारीफ की.
Haven't seen such a perfect Ram in #RanbirKapoor and Ravan in @TheNameIsYash before. Bringing this "EPIC" to life on such a magnificent scale, with breathtaking visuals, makes me feel this could be one of the biggest films ever made in Indian cinema. @arrahman sir & Hans Zimmer's BGM take it to another level, making the experience even more extraordinary. And our very own @Sai_Pallavi92 as Sita carries an undeniable divinity within her, as pure and beautiful as a raindrop. Big congratulations to @niteshtiwari22 @malhotra_namit and the entire team of #Ramayana for delivering what looks like absolute PEAK CINEMA!
— Lingusamy (@dirlingusamy) November 5, 2026
रश्मिका मंदाना ने की सीता की तारीफ
रश्मिका मंदाना ने साई पल्लवी की तारीफ करते हुए कहा कि रामायण में माता सीता के रूप में वह बहुत सुंदर लग रही हैं. रश्मिका ने पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह इस फिल्म को देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं, और साथ ही वह अपनी फिल्म 'एनिमल' के को-स्टार रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं.
जटायु वाले हिस्से पर सबसे ज़्यादा तालियां बजीं
'रामायण पार्ट 1' के रिलीज होने के बाद इसे बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. दर्शक खास तौर पर फिल्म में रावण और गिद्धराज जटायु के बीच के लड़ाई वाले हिस्से की तारीफ कर रहे हैं. फिल्म में यश ने रावण का किरदार निभाया है, जबकि गिद्धराज जटायु को अनुपम खेर ने अपनी आवाज दी है. दर्शकों ने इस हिस्से को बेहद रोमांचक और बहुत अच्छे ढंग से पेश किया गया बताया है.
रामायणम् फिल्म को IMDB पर मिली 8.5 रेटिंग. वहीं फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 34 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. तमिल डायरेक्टर एटली ने भी फिल्म की तारीफ की है.
रामायणम् फिल्म ने 3 बजे तक कुल भारत में ग्रॉस कलेक्शन 34.01 करोड़ का कर लिया और भारत में फिल्म का अब तक का नेट कलेक्शन 28.82 करोड़ पहुंच गया है.
मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली ने भी रामायण की तारीफ की है. उन्होंने रणबीर कपूर के राम और यश के रावण के रोल को भव्य बताया है.
आधे दिन में रामायणम् का ग्रॉस कलेक्शन 34.01 करोड़ पार
रामायणम् फिल्म ने 3 बजे तक कुल भारत में ग्रॉस कलेक्शन 34.01 करोड़ का कर लिया और भारत में फिल्म का अब तक का नेट कलेक्शन 28.82 करोड़ पहुंच गया है.
बॉक्स ऑफिस पर तेज रफ्तार से दौड़ रही रामायण की रेल गाड़ी
रामायण की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में अच्छी रफ्तार देखने को मिल रही है. दोपहर 2 बजकर 3 मिनट तक फिल्म ने 26.44 करोड़ की कलेक्शन कर ली. ये आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं.
भारत में कमाए 22.60 करोड़
रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म रामायणम् ने भारत में 1 बजे तक कुल 26.67 करोड़ की कमाई कर ली है. वही भारत में फिल्म की नेट कमाई 22.60 करोड़ तक पहुंच गई है.
रामायणम् की कुल ग्रॉस कलेक्शन हुआ 17.10 करोड़
नितेश तिवारी की फिल्म रामायणम् ने अब तक फिल्म ने भारत में कुल ग्रॉस कमाई 20.18 करोड़ रुपये और फिल्म की कुल नेट कमाई 17.10 करोड़ रुपये हो गई है.
इंडिया में कर लिया 14.24 करोड़ का नेट कलेक्शन
रामायणम् फिल्म का 11.26 मिनट तक कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 16.80 करोड़ और इंडिया नेट कलेक्शन 14.24 करोड़ हो गया है.
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लेटेस्ट अपडेट
रणबीर कपूर के लीड रोल वाली रामायण ने अब तक यानी कि 10 बजकर 3 मिनट तक भारत में 12.69 करोड़ की कलेक्शन कर ली है.
रामायण की ओपनिंग कलेक्शन पर टिकी सबकी नजर
रामायण की अब तक की नेट कलेक्शन 9.72 करोड़ है. वहीं फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन में 11.47 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.