विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2023

भजन-कीर्तन करते जोधपुर पुलिस के जवानों का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

यह वीडियो आम लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है.  वायरल वीडियो पुलिस लाइन स्थित मंदिर परिसर का बताया जा रहा है, जिसमें लाइन में तैनात महिला व पुरुष जवान संध्या आरती के बाद भजन कीर्तन करते देखे जा रहे है.

भजन-कीर्तन करते जोधपुर पुलिस के जवानों का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

सावन माह के पहले सोमवार के दिन सोशल मीडिया पर जोधपुर पुलिस के जवानों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के जवान शिव भक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं. यह वीडियो आम लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है.  वायरल वीडियो पुलिस लाइन स्थित मंदिर परिसर का बताया जा रहा है, जिसमें लाइन में तैनात महिला व पुरुष जवान संध्या आरती के बाद भजन कीर्तन करते देखे जा रहे है.

देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पुलिसकर्मी शिव भक्ति के रंग में रंगे हुए हैं. इस वीडियो को PushkarPolice01 नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रकाश सिंह लखनपुर नाम के ट्विटर यूज़र ने इस वीडियो को शेयर किया है.

इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है. कैप्शन में उन्होंने लिखा है- श्रावण मास में पुलिस कर्मियों द्वारा भजन कीर्तन करते हुए जोधपुर पुलिस कमिश्नररेट जोधपुर. 

खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 11 हज़ार से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. वहीं इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं. इस वीडियो के साथ कई अन्य यूज़र्स ने इस भजन के वीडियो शेयर किए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jodhpur Police, Sawan, Viral Video, Bhajan Kirtan Video, Rajasthan Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com