विज्ञापन

राजस्थान: मदर्स डे पर मां के साथ जिंदा जलीं 2 बेटियां, गैस सिलेंडर में ब्लास्ट से लगी थी आग

गैस सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आग इतनी तेजी से फैल गई कि पूरे किचन को अपनी चपेट में ले लिया. जिसके कारण महिला और उसकी बेटियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला. मकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. हादसे की तस्वीरें विचलित कर देने वाली है.

राजस्थान: मदर्स डे पर मां के साथ जिंदा जलीं 2 बेटियां, गैस सिलेंडर में ब्लास्ट से लगी थी आग
राजस्थान: मदर्स डे पर मां के साथ जिंदा जलीं 2 बेटियां

राजस्थान के ब्यावर जिले में मदर्स डे पर दर्दनाक हादसा हुआ है. आग में झुलसने से मां के साथ 2 बेटियां जिंदा जल गईं. बताया जा रहा है कि किचन में चाय बनाते वक्त गैस लीकेज होने के कारण भीषण आग लग गई. हादसा इतना भयावह था कि घर में मौजूद मां और बेटियों को बाहर निकलने का वक्त नहीं मिला और तीनों की मौत हो गई. आग लगने की सूचना पाकर ब्यावर से दमकल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 

चाय बनाते समय हुआ ब्लास्ट

पुलिस ने बताया कि घटना रेलड़ा ग्राम पंचायत के अंतर्गत काणेचा उदावतान गांव में हुई, जहां एक दुकान के भीतर बने रसोईघर में आग लग गई. मृतकों की पहचान मनीषा (28) और उनकी 2 बेटियां नविया (08) और पल्लवी (05) के रूप में हुई है. सेंदड़ा थानाधिकारी हरिराम जाट ने बताया कि मनीषा चाय बनाने के लिए रसोई में गई थीं और जैसे ही उसने गैस जलाई, सिलेंडर से रिसाव के कारण अचानक आग भड़क उठी.

मां, बेटियों को बाहर निकालने मौका तक नहीं मिला

उन्होंने बताया कि आग तेजी से फैल गई और पूरे रसोईघर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे महिला और उसकी बेटियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला. दमकल प्रभारी ताराचंद भट्ट ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. मकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. हादसे की तस्वीरें विचलित कर देने वाली है.

रसोई में मां और बेटियों का शरीर जलकर कंकाल बन गया. पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए ब्यावर जिला अस्पताल भिजवाए हैं. इस घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है. पूरे इलाके में दहशत और मातम का माहौल है. पुलिस ने बताया कि अग्निशमन विभाग ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. 

यह भी पढे़ं-

घर से नहाने निकले थे चार दोस्त, दो लौटे पर दो रह गए पानी में; भीलवाड़ा खदान हादसे से मचा कोहराम

बूंद-बूंद की आस लगाकर आई ऊंटनी, पानी की तलाश में खेड़ के अंदर फंसी गर्दन; तड़प-तड़प कर हुई मौत 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Rajasthan Gas Cylinder Blast, Gas Cylinder Blast, Gas Cylinder Blast In Beawar Rajasthan, Gas Cylinder Blast In Rajasthan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com