विज्ञापन
This Article is From Jul 15, 2021

Guru Randhawa New Song: गुरु रंधावा का नया म्यूजिक वीडियो 'नैन बंगाली' रिलीज, वायरल हुआ Video

Guru Randhawa New Song: गुरु रंधावा (Guru Randhawa) का नया पंजाबी सॉन्ग 'नैन बंगाली' (Nain Bengali) रिलीज हो गया है.

Guru Randhawa New Song: गुरु रंधावा का नया म्यूजिक वीडियो 'नैन बंगाली' रिलीज, वायरल हुआ Video
Guru Randhawa New Song: गुरु रंधावा (Guru Randhawa) का नया गाना रिलीज
  • गुरु रंधावा का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज
  • 'नैन बंगाली' सॉन्ग ने मचाया धमाल
  • वायरल हुुआ गुरु रंधावा का नया गाना
नई दिल्ली:

Guru Randhawa New Song: मशहूर पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) हमेशा अपने-अपने नए म्यूजिक वीडियो के जरिए फैन्स को एंटरटेन करते हैं. अब सिंगर फिर से अपना नया गाना लेकर दर्शकों को बीच आ गए हैं. गुरु रंधावा (Guru Randhawa) के इस गाने का नाम 'नैन बंगाली' (Nain Bengali) है. गाने ने रिलीज होने के साथ ही यूट्यूब पर जलवा बिखेरना शुरू कर दिया है. गुरु रंधावा ने सॉन्ग को गाने के साथ-साथ इसके गाने के बोल भी लिखे हैं. गुरु रंधावा का इस म्यूजिक वीडियो में स्टाइलिश अंदाज नजर आ रहा है.

गुरु रंधावा (Guru Randhawa) के गाने 'नैन बंगाली' (Nain Bengali) को रिलीज हुए कुछ ही घंटे हुए हैं और अभी तक इसे एक करोड़ 15 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो को टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज किया गया है. डेविज जेनी ने वीडियो को निर्देशित किया है, जबकि वी ने म्यूजिक को प्रोड्यूस किया है. गुरु रंधावा के इस म्यूजिक वीडियो को पूरी तरह से इंटरनेशनल टच दिया है. गाने के लोकेशन काफी शानदार हैं.

गुरु रंधावा (Guru Randhawa) के सॉन्ग 'नैन बंगाली' (Nain Bengali) को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और अपना रिएक्शन दे रहे हैं. हाल ही में गुरु रंधावा का हाल ही में 'डूब गए' और 'मेहंदी वाले हाथ' जैसे सॉन्ग रिलीज हुए हैं. गुरु रंधावा ने इससे पहले 'हाई रैटिड गबरू', 'सूट-सूट करदा' , 'पटोला', 'बन जा तू मेरी रानी' और 'लाहौर' जैसे गानों से बॉलीवुड में भी काफी नाम कमाया. गुरु रंधावा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में की थी. 2017 में फिल्म 'हिंदी मीडियम' के गाने 'सुइट सुइट' के हिट होने के बाद गुरु बॉलीवुड के पसंदीदा सिंगर बने.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Guru Randhawa, Guru Randhawa Song, Guru Randhawa Video, Guru Randhawa New Song, Nain Bengali, Nain Bengali Song, Guru Randhawa Music Video, Punjabi Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com