प्रतीकात्मक तस्वीर
फरीदकोट:
पंजाब के फरीदकोट में मोरी गेट पर चीनी मिल के पास 28 वर्षीय एक विवाहित महिला के साथ दो लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस ने बताया कि पीड़िता जो घरेलू सेविका का काम करती है, वह बुधवार को मोरी गेट पर काम के लिए घर से निकली थी जब दो बाइक सवार लोग उसका अपहरण कर उसे मिल के पास एक कमरे पर ले गए.
उन्होंने बताया कि अपराध को अंजाम देने के बाद वह महिला को घटना का खुलासा करने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए. पुलिस ने बताया कि पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सीय जांच में बलात्कार की पुष्टि हुई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए खोज अभियान शुरू कर दिया है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Woman Allegedly Raped, Faridkot Police, Punjab News