विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2018

पंजाब कांग्रेस में शुरू हुई 'जंग' : 'अगर वह (सिद्धू) कैप्टन साहब को अपना कैप्टन नहीं मानते तो इस्तीफा दे दें'

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Navjot Singh Sidhu) के खिलाफ टिप्पणी को लेकर पंजाब के वरिष्ठ मंत्री ने शनिवार को नवजोत सिंह सिद्धू के मंत्रिमंडल से इस्तीफे की मांग की.

पंजाब कांग्रेस में शुरू हुई 'जंग' : 'अगर वह (सिद्धू) कैप्टन साहब को अपना कैप्टन नहीं मानते तो इस्तीफा दे दें'
'टीआर सिंह बाजवा भी पंजाब सरकार में मंत्री हैं'
चंडीगढ़: नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के बयान पर पंजाब कांग्रेस में जंग शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ टिप्पणी को लेकर पंजाब के वरिष्ठ मंत्री ने शनिवार को नवजोत सिंह सिद्धू के मंत्रिमंडल से इस्तीफे की मांग की. टिप्पणी के एक दिन बाद मंत्री ने यह मांग की है. उधर, सिद्धू ने हैदराबाद में की अपनी उस टिप्पणी को वापस ले लिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने (सिद्धू ने) कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कहने पर करतारपुर गलियारे के आधारशिला समारोह में हिस्सा लिया था. सिद्घू ने ट्वीट किया, 'राहुल गांधी ने मुझे जाने को नहीं कहा था, मैं इमरान खान के निजी आमंत्रण पर वहां गया था.' शुक्रवार को सिद्धू ने कहा था कि राहुल गांधी उनके 'कैप्टन' हैं. इसे पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर एक तंज की तौर पर देखा जा रहा था. पंजाब मंत्रिमंडल के मंत्री त्रिप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने कहा, 'अगर वह कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपना कैप्टन नहीं समझते तो उन्हें नैतिक आधार पर मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे देना चाहिए और वह राहुल गांधी द्वारा दिए कार्य करें. 

यह भी पढ़ें: जब नवजोत सिंह सिद्धू बोले- आप किस कैप्टन की बात कर रहे हैं, मेरे कैप्टन तो राहुल गांधी हैं

 
यह भी पढ़ें: नवजोत सिंह सिद्धू ने बताई वजह, आखिर क्यों कैप्टन अमरिंदर सिंह की बात को दरकिनार कर गए पाकिस्तान

पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें पाकिस्तान भेजा था. नवजोत सिंह सिद्धू ने हैदराबाद में एक प्रेसवार्ता में जब यह पूछा गया कि उन्होंने पाकिस्तान जाने के लेकर अपने कैप्टन की सलाह अनसुनी क्यों की, तब उन्होंने कहा था, 'आप किस कैप्टन की बात कर रहे हैं. ओह. कैप्टन अमरिंदर सिंह. वे आर्मी के कैप्टन हैं. मेरे कैप्टन राहुल गांधी हैं. कैप्टन के कैप्टन भी राहुल गांधी हैं." पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने आयोजन में भाग लेने के पाकिस्तान के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया था. और कहा था कि वह भारत में आतंकवाद को समर्थन जारी रख रहा है. कहा जाता है कि वे सिद्धू के वहां जाने से भी खुश नहीं थे. 

VIDEO: बुरे दिन जाने वाले हैं, राहुल गांधी आने वाले हैं: सिद्धू
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Navjot Singh Sidhu, Captain Amrinder Singh, Rajinder Singh Bajwa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com