विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2017

पंजाब में पैरोल पर चल रहे गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या

पंजाब में पैरोल पर चल रहे गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या
प्रतीकात्मक चित्र
बटाला (पंजाब): पंजाब में बटाला औद्योगिक नगर स्थित डेरा रोड के पास एक कुख्यात गैंगस्टर की विरोधी गिरोह के सदस्यों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. गैंगस्टर पैरोल पर रिहा हुआ था. पुलिस ने रविवार को बताया कि सुखविंदर सिंह उर्फ लाला कई आपराधिक मामलों में वांछित था. शनिवार रात जब वह अपने दो भतीजों के साथ कार में सुंदर नगर स्थित अपने घर की ओर लौट रहा था तभी बदमाशों ने बेहद करीब से उस पर फायरिंग की.

पुलिस ने बताया कि सुखविंदर की मौके पर ही मौत हो गई. इस मामले में छह विरोधी गैंगस्टरों- गोलू हरपुरा, अरुण गुज्जरपुरा, सरज उर्फ मिंटू, पेरी, मन्नू और पवित्तर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मामला सुखविंदर के पिता तारसेम सिंह के बयान पर दर्ज किया गया. सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिवार के सुपुर्द कर दिया गया.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab, Gangster Killed, Batala
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com