Yearender 2020, टेनिस: राफेल नडाल ने 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता
नोवाक जोकोविच ने साल की शुरुआत ऑस्ट्रेलियन ओपन की जीत के साथ की थी, लेकिन जैसे-जैसे साल बितता गया वो विवादों में उलझते रहे. राफेल नडाल ने फ्रेंच ओपन खिताब जीतकर क्ले कोर्ट पर अपना दबदबा कायम रखा.
-
Yearender 2020, टेनिस: राफेल नडाल ने 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता2004 के बाद इस साल यूएस ओपन पुरुषों का पहला एकल मेजर इवेंट था जिसके क्वार्टर फाइनल में - रोजर फेडरर, राफेल नडाल और जोकोविच ने हिस्सा नहीं लिया था. जोकोविच को लाइन जज को गेंद मारने के कारण इवेंट से अयोग्य घोषित कर दिया गया था.
-
Yearender 2020, टेनिस: राफेल नडाल ने 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीताफ्रेंच ओपन: नडाल ने फाइनल में सीधे सेटों में जोकोविच को हराकर अपना 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था. पोलैंड की इगा स्वोटेक ने सोफिया केनिन को हराकर अपने देश का पहला ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीता. वह 1992 के बाद सबसे कम उम्र की महिला फ्रेंच ओपन चैंपियन भी बनीं.
-
Yearender 2020, टेनिस: राफेल नडाल ने 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतासुमित नागल 2013 के बाद पहले ऐसे भारतीय बने, जिन्होंने ग्रैंड स्लैम पुरुषों के एकल स्पर्धा के दूसरे दौर में जगह बनाई. यूएस ओपन के पहले दौर में उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका के ब्रैडली क्लैन को 6-1, 6-3, 3-6, 6-1 से हराया था.
-
Yearender 2020, टेनिस: राफेल नडाल ने 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीताजोकोविच ने अपने करियर में छठी बार एटीपी रैंकिंग के शीर्ष पर काबिज रहते हुए साल का अंत किया. इसके साथ ही उन्होंने अपने बचपन के हीरो पीट सम्प्रास के रिकॉर्ड की बराबरी की. इससे पहले, सर्बियाई खिलाड़ी ने साल 2011, 2012, 2014, 2015 और 2018 में शीर्ष स्थान पर जगह बनाई थी.