प्रियंका गांधी वाड्रा का पहला आधिकारिक भाषण, जानिए क्या कहा खास?
Updated: Mar 12, 2019 19:58 IST
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहला आधिकारिक भाषण दिया. मौका था गुजरात के गांधीनगर में आयोजित कांग्रेस की रैली का. पहले ही भाषण के जरिए प्रियंका गांधी ने जनता का नब्ज छूने की कोशिश की. काफी हद तक वह मकसद में सफल रहीं.
प्रियंका गांधी ने कहा कि लोगों को जागरूक होना जरूरी है. देश में जो कुछ हो रहा है उससे वह दुखी हैं.लोगों को बांटा जा रहा है, नफरत फैलाई जा रही है और जो सच्चे मुद्दे हैं उनकी बात सरकार नहीं करती.
रैली के दौरान राहुल गांधी से बात करती हुईं प्रियंका गांधी.
बतौर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पहले भाषण का कांग्रेस नेताओं को बेसब्री से इंतजार रहा. प्रियंका गांधी ने ट्विटर हैंडल बनने के करीब एक महीने के बाद जो ट्वीट किया, वो भी गुजरात में साबरमती आश्रम और महात्मा गांधी से जुड़ा रहा.
पाटीदार नेता हार्दिक पटेल अहमदाबाद में पार्टी की कार्य समिति की बैठक के दौरान राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुए.
अहमदाबाद में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में राहुल गांधी और उनकी मां यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अप्रैल-मई के राष्ट्रीय चुनाव से पहले प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की.