विज्ञापन

Pathaan Collection Day 50 : शाहरुख की फ‍िल्‍म पठान का बॉक्स ऑफिस पर पचासा पूरा, जानें 1 हजार करोड़ से कितने ज्यादा कमाए

बॉक्‍स ऑफ‍िस पर हाफ सेंचुरी लगा चुकी पठान का अबतक का प्रदर्शन कैसा रहा है, आइए जानते हैं।

  • Pathaan Collection Day 50 : शाहरुख खान की फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) ने बुधवार को बॉक्‍स ऑफ‍िस पर रिलीज के 50 दिन पूरे कर लिए। किसी भी हिंदी फ‍िल्‍म के लिए इतने दिनों तक बॉक्‍स ऑफ‍िस पर टिके रहना उपलब्‍धि है। पठान ना सिर्फ बॉक्‍स ऑफ‍िस पर टिकी रही, बल्कि इसने अपनी दमदार कमाई से बॉलीवुड इंडस्‍ट्री को राहत पहुंचाई है। बॉक्‍स ऑफ‍िस पर हाफ सेंचुरी लगा चुकी पठान का अबतक का प्रदर्शन कैसा रहा है, आइए जानते हैं।
  • पठान ने भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 500 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई की है, जबकि दुनियाभर में इस फ‍िल्‍म का कलेक्‍शन एक हजार करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। हालांकि ध्‍यान देने वाली बात यह है, पठान ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर बहुत तेज शुरुआत की थी। फ‍िल्‍म ने अपनी रिलीज के 22दिनों में भारत में 500 करोड़ रुपये से ऊपर का कारोबार कर लिया था। उसके बाद लगभग 28 दिनों में यह फ‍िल्‍म देश में 540 करोड़ के कुल कलेक्‍शन तक पहुंच सकी है।
  • करीब 22 से 25 दिनों बाद जब पठान का कलेक्‍शन नीचे जाने लगा तो मेकर्स ने ऑफर्स का दांव खेला। इसकी शुरुआत हुई पठान के टिकट 110 रुपये में पेश करने से। ऐसा लगता है कि दर्शकों को ऑफर पसंद आया, जिससे पठान के कलेक्‍शन में थोड़ा इजाफा हुआ। इसके बाद मेकर्स एक टिकट खरीदने पर एक फ्री टिकट का ऑफर भी लाए। यह उन लोगों के लिए मुफीद साबित हुआ, जिन्‍होंने परिवार के साथ फ‍िल्‍म नहीं देखी थी। मेकर्स ने जिस रणनीति से काम किया, उससे फ‍िल्‍म का कलेक्‍शन 540 करोड़ रुपये तक भारत में पहुंच गया।
  • पठान को फायदा मिला कार्तिक आर्यन की शहजादा और अक्षय कुमार की सेल्‍फी के फ्लॉप होने से। दोनों ही फ‍िल्‍मों के लिए इंडस्‍ट्री में सकारात्‍मक माहौल था। लेकिन पहले शहजादा और फ‍िर सेल्‍फी ने इतना बुरा प्रदर्शन किया कि दर्शक पठान देखने सिनेमाघरों में पहुंचते रहे और शाहरुख की फ‍िल्‍म हिंदी सिनेमा के लिए रिकॉर्ड बनाती चली गई। यह सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली हिंदी फ‍िल्‍म बन गई है।
  • पठान का कलेक्‍शन अब सुस्‍त हो चला है। इस हफ्ते तो लगातार फ‍िल्‍म ने 50 लाख रुपये से नीचे कलेक्‍शन दर्ज किया है। इसकी एक वजह हालिया रिलीज हुई फ‍िल्‍म तू झूठी मैं मक्‍कार भी है। लोगों को बड़े पर्दे पर रणबीर और श्रद्धा की फ‍िल्‍म पसंद आ रही है, जिसने शाहरुख की फ‍िल्‍म के कलेक्‍शन को बहुत नीचे पहुंचा दिया है। हालांकि इतने दिनों बाद भी किसी फ‍िल्‍म का टिकट खिड़की पर टिके रहना मायने रखता है। पठान का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 1050 करोड़ रुपये तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है।
  • फ‍िल्‍म ने 50वें दिन भारत में कम कमाई की, ऐसा आंकड़े कह रहे हैं। sacnilk ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पठान ने बुधवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर लगभग 25 लाख रुपये जुटाए हैं। इससे पहले वीकेंड पर भी फ‍िल्‍म ने कमजोर कलेक्‍शन किया था। आंकड़ों में थोड़ा फेरबदल हो सकता है। गैजेट्स 360 हिंदी इस कलेक्‍शन की पुष्टि नहीं करता। वहीं बात करें वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन की, तो दुनियाभर में पठान की कमाई अब 1050 करोड़ तक पहुंचने वाली है, जोकि किसी भी हिंदी फ‍िल्‍म के लिए एक रिकॉर्ड होगा।
  • sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार पठान का भारत में कलेक्‍शन अब 540.38 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 1041.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। यह जानकारी यशराज फ‍िल्‍म्‍स ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। पठान के मेकर्स ने बीते दिनों फ्री टिकट का ऑफर दर्शकों को दिया था। लगता है कि इसे अच्‍छा रेस्‍पॉन्‍स मिला। पठान का बॉक्‍स ऑफ‍िस सफर अब बस कुछ और दिन जारी रह सकता है। फ‍िल्‍म तू झूठी मैं मक्‍कार अच्‍छी कमाई कर रही है, जिसने पठान के कलेक्‍शन को सुस्‍त कर दिया है। तस्‍वीरें, यशराज फ‍िल्‍म्‍स की ऑनलाइन गैलरी से।
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com