क्विंटन डी कॉक ने शतकीय पारी से मचाया तहलका, बना दिए कई धांसू रिकॉर्ड
क्विंटन डी कॉक ने बांग्लादेश के खिलाफ 140 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौकों और 7 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 174 रनों की धमाकेदार पारी खेली. यह इस वर्ल्ड कप में उनका तीसरा शतक है. डी कॉक 2023 वर्ल्ड कप में 1 से ज्यादा शतक लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं.
-
क्विंटन डी कॉक ने शतकीय पारी से मचाया तहलका, बना दिए कई धांसू रिकॉर्डसाउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के 23वें मुकाबले में 174 रनों की धुआंधार पारी खेल इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहला स्थान हासिल कर लिया है. फोटो: ANI
-
क्विंटन डी कॉक ने शतकीय पारी से मचाया तहलका, बना दिए कई धांसू रिकॉर्डवर्ल्ड कप में इससे पहले बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सबसे ज्यादा रनों की पारी का रिकॉर्ड एडम गिलक्रिस्ट के नाम पर था, जिन्होंने साल 2007 के फाइनल मैच में श्रीलंका के खिलाफ 149 रनों की पारी खेली थी. फोटो: @Insta/gilly381
-
क्विंटन डी कॉक ने शतकीय पारी से मचाया तहलका, बना दिए कई धांसू रिकॉर्डवहीं वर्ल्ड कप के एक एडीशन में सबसे ज्यादा 3 शतक लगाने वाले डी कॉक पांचवें खिलाड़ी भी बन गए हैं. वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम पर है जिन्होंने साल 2019 में 5 शतकीय पारी खेली थी. फोटो: ANI