कपिल के सेट पर फाइनली पहुंची टीम 'मुबारकां', पिछले हफ्ते कराया था 4 घंटे Wait
फैन्स के लिए एक अच्छा खबर यह है कि कपिल शर्मा ठीक हो गए हैं और एक-बार फिर ऑडियंस को लोटपोट करने के लिए 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर लौट आए हैं. उन्होंने बुधवार को फिल्म 'मुबारकां' की टीम के साथ प्रमोशनल एपिसोड की शूटिंग की है.
-
कपिल के शो में पहुचीं टीम 'मुबारकां', अनिल पर चढ़ा 'मिस्टर इंडिया' का सुरूरसेट पर अनिल कपूर अपनी सुपरहिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के पॉपुलर गाने कांटे नहीं कटने.. को रीक्रिएट करते दिखाई दिए. उन्होंने सुमोना चक्रवर्ती के साथ इस सिजलिंग नंबर पर परफॉर्मेंस देकर ऑडियंस को एंटरटेन किया.
-
कपिल के शो में पहुचीं टीम 'मुबारकां', अनिल पर चढ़ा 'मिस्टर इंडिया' का सुरूरबता दें कि, पिछले हफ्ते 'मुबारकां' की पूरी टीम शूटिंग के लिए आई थी, लेकिन चार घंटों तक कपिल शर्मा का इंतजार करने के बाद लौट गई थी. दरअसल, कपिल की तबीयत खराब होने की वजह से वे सेट पर नहीं आ पाए थे, ऐसे में 'मुबारकां' की टीम को बिना शूटिंग किए लौटना पड़ा था.
-
कपिल के शो में पहुचीं टीम 'मुबारकां', अनिल पर चढ़ा 'मिस्टर इंडिया' का सुरूरकपिल शर्मा इससे पहले 'जब हैरी मेट सेजल' के स्टार्स को भी बिना शूटिंग किए अपने शो के सेट से लौटा चुके हैं. तनाव से जूझ रहे कपिल दरअसल शाहरुख-अनुष्का के आने से पहले ही सेट पर बेहोश हो गए थे. ऐसे में शूटिंग कैंसल कर दी गई थी.
-
कपिल के शो में पहुचीं टीम 'मुबारकां', अनिल पर चढ़ा 'मिस्टर इंडिया' का सुरूरवैसे अब कपिल ने 'मुबारकां' की टीम के साथ प्रमोशनल एपिसोड की शूटिंग पूरी कर ली है. उम्मीद है जल्द ही वे शाहरुख और अनुष्का शर्मा के साथ भी 'जब हैरी मेट सेजल' का प्रमोशन एपिसोड शूट करेंगे.