विज्ञापन

14 साल की हुईं महेश बाबू की लाडली सितारा, मम्मी नम्रता शिरोड़कर ने यूं लुटाया प्यार

नम्रता शिरोडकर ने बेटी सितारा को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक प्यारी फोटो शेयर की है, जिसके साथ एक दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा है.

  • महेश बाबू की बेटी सितारा घट्टामनेनी अपना 14वां जन्मदिन मना रही हैं, जिसके चलते एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर ने लाडली के लिए एक प्यारा सा नोट लिखा है.
  • 20 जुलाई को जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहीं सितारा के लिए एक्ट्रेस ने कहा कि अपनी छोटी सी बच्ची को बड़ा होते देखना उनकी 'ज़िंदगी का सबसे बड़ा आशीर्वाद' रहा है.
  • नम्रता ने सितारा की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसमें वह बरगंडी पत्तों वाले पेड़ के नीचे खड़ी हैं. वहीं बर्थडे गर्ल सितारा काले टॉप के ऊपर बिना आस्तीन की जैकेट, प्रिंटेड स्कर्ट और स्नीकर्स पहने हुए दिख रही हैं.
  • नम्रता शिरोड़कर ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी खूबसूरत बेटी... हमारी जिंदगी को इतने प्यार और खुशी से भरने के लिए धन्यवाद. तुम्हें बड़ा होते देखना मेरे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है. जन्मदिन मुबारक हो! बहुत प्यार...'
  • जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर ने 10 फरवरी, 2005 को शादी की थी. वहीं वह दो बच्चे गौतम और सितारा के पेरेंट्स हैं. सितारा घट्टामनेनी का जन्म 20 जुलाई, 2012 को हुआ था. वहीं उनके बड़े भाई गौतम कृष्णा हैं, जिनका जन्म 2006 में हुआ था.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com