विज्ञापन

ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुआ कपूर परिवार, ऋद्धिमा-नीतू ने किया याद

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की जन्मतिथि 4 सितंबर को है. इस मौके पर उनके परिवार के सदस्यों और इंडस्ट्री के लोगों ने अभिनेता को याद कर उनके व्यक्तित्व की सराहना की और उन्हें नम आंखों से याद किया.

Gallery View
  • ऋद्धिमा कपूर साहनी ने भी अपने पिता को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, "जन्मदिन मुबारक पापा. आज आपके लिए सितारे थोड़ा और ज्यादा चमकेंगे, मैं आपको हर दिन याद करती हूं.
  • अभिनेत्री नीतू कपूर ने भी पति ऋषि कपूर को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उनकी तस्वीर शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी.
  • निर्देशक सुभाष घई ने इंस्टाग्राम पर पुरानी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वे नीतू और ऋषि कपूर कपूर के साथ नजर आ रहे हैं. निर्देशक ने ऋषि कपूर को याद कर फिल्म कर्ज से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया.
  • उन्होंने लिखा, "साल 2010 में रात के ढाई बजे मेरे फोन की घंटी बजी. मैंने फोन उठाया तो दूसरी तरफ आवाज थी ऋषि कपूर की, वह बोले "साला, तुम क्या पिक्चर बनाया है!!" मैंने पूछा, "कौन सी? उन्होंने कहा, "अरे हमारी कर्ज, अभी फिर देखी. अब तू सो जा." इसके बाद उन्होंने फोन काट दिया.
  • निर्देशक ने मजाकिया अंदाज में बताया कि ऋषि कपूर ऐसी सख्सियत थे, जिन्हें उनकी पत्नी नीतू कपूर ही संभाल सकती थीं. निर्देशक ने लिखा, "नीतू को सलाम है और मुझे ये जोड़ी बहुत पसंद है. हैप्पी बर्थडे चिंटू."
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com