NDTV Khabar

बैंगिस्तान के साथ 30 की हुईं जैकलीन

Updated: 11 अगस्त, 2015 09:46 AM

जैकलीन फर्नांडिस जिनका की जन्म श्रीलंका में हुआ और वह पली बढ़ीं बहरीन में, आज बॉलीवुड की चंद ग्लैमरस एक्ट्रेस के रूप में जानी जाती हैं। इस साल के आरंभ में आई रॉय कुछ खास नहीं कर पाई थी जिसमें जैकलिन मुख्य भूमिका में थी।

बैंगिस्तान के साथ 30 की हुईं जैकलीन

जैकलीन फर्नांडिस जिनका की जन्म श्रीलंका में हुआ और वह पली बढ़ीं बहरीन में, आज बॉलीवुड की चंद ग्लैमरस एक्ट्रेस के रूप में जानी जाती हैं। इस साल के आरंभ में आई रॉय कुछ खास नहीं कर पाई थी जिसमें जैकलिन मुख्य भूमिका में थी। हालांकि उनकी आने वाली फिल्मों कुछ दम दिख रहा है। बताया जा रहा है कि वह हॉलीवुड की फिल्म में भी काम करेंगी और इसी साल में वह श्रीलंका की फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रखने वाली हैं।

बैंगिस्तान के साथ 30 की हुईं जैकलीन

मलेशियाई मां और श्रीलंका के सिंघली पिता की संतान जैकलिन का जन्म कोलंबो में हुआ था। जब जैकलिन तीन साल की थी, तब उनका परिवार बहरीन चला गया जहां पर जैकलिन का बचपन बीता। जैकलिन में मास कम्युनिकेशन में ऑस्ट्रेलिया से ग्रैजुएशन किया और फिर मॉडलिंग के लिए श्रीलंका चली गईं।

बैंगिस्तान के साथ 30 की हुईं जैकलीन

2006 में जैकलिन ने मिस श्रीलंका का टाइटल जीता और फिर एक टीवी चैनल के लिए लंका बिजनेस रिपोर्ट का कार्यक्रम एंकर करने लगीं।

बैंगिस्तान के साथ 30 की हुईं जैकलीन

2009 में रितेश देशमुख के साथ फिल्म अलादिन के साथ जैकलिन ने बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में किरदार के लिए जैकलिन को आईफा बेस्ट डेबुटेंट अवार्ड मिला और फिर 2010 में स्टारडस्ट का अवार्ड भी मिला।

बैंगिस्तान के साथ 30 की हुईं जैकलीन

अलादिन के बाद जैकलिन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। महेश भट्ट की फिल्म मर्डर-2 में जैकलिन के काम को काफी सराहा गया और उन्हें नई पहचान भी मिली।

बैंगिस्तान के साथ 30 की हुईं जैकलीन

मर्डर-2 की सफलता के बाद जैकलिन को राज-3 और क्रिस-3 में के लिए भी ऑफर मिला जिसे उसने ठुकरा दिया था। इस बात का जिक्र उन्होंने खुद बाद में किया। उन्होंने कहा कि फिल्में न करने का उन्हें अफसोस है।

बैंगिस्तान के साथ 30 की हुईं जैकलीन

2012 में जैकलिन उन 12 कलाकारों में से एक थीं जिसको साजिद खान ने अपनी हिट कॉमेडी फिल्म हाउसफुल में कास्ट किया था।

बैंगिस्तान के साथ 30 की हुईं जैकलीन

एक बार फिर रेस 2 के साथ जैकलिन ने धमाल मचाई और बताया जाता है कि इस फिल्म में जैकलिन ने अपने स्टंट खुद ही किए।

बैंगिस्तान के साथ 30 की हुईं जैकलीन

लेकिन 2014 में सलमान खान के साथ फिल्म किक में उनका आना उनके फिल्मी करियर के लिए बदलाव का पड़ाव था। इस फिल्म में केवल 11 दिनों में 200 करोड़ रुपये की कमाई की और जैकलिन को अदाकारी के लिए लोगों का प्यार मिला।

बैंगिस्तान के साथ 30 की हुईं जैकलीन

जैकलिन के वर्तमान फिल्म बैंगिस्तान है। इसमें वह रितेश देशमुख और पुलकित सम्राट के साथ दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा वह अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म ब्रदर्स में भी नजर आएंगी। ब्रदर्स फिल्म करण मल्होत्रा की फिल्म है।

बैंगिस्तान के साथ 30 की हुईं जैकलीन

जैकलिन जल्द ही अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म डेफिनिशन ऑफ फियर में ब्लिद हबर्ड, मर्सिडीज पपालिया और कैथरीन बैरल के साथ दिखाई देंगी। यह फोटो फेसबुक पेज पर पोस्ट की गईDefinition Of Fear

बैंगिस्तान के साथ 30 की हुईं जैकलीन

बॉलीवुड और हॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट के अलावा जैकलीन जल्दी ही श्रीलंकाई फिल्मों में भी कदम रख रही हैं। खबरों के मुताबिक 1979 के एक डबल मर्डर पर बन रही फिल्म में जैकलीन अहम किरदार निभा रही हैं।

बैंगिस्तान के साथ 30 की हुईं जैकलीन

जैकलीन को जन्मदिन की ढेरों बधाईयां और उनकी आने वाली फिल्मों के लिए भी शुभकामनाएं

Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com