विज्ञापन

भारत ने रचा इतिहास, चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग

चंद्रयान-3 मिशन के जरिए भारत ने आज इतिहास रच दिया. इंडियन स्‍पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) के चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल सफलता पूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतर गया.

Gallery View
  • भारत ने रचा इतिहास, चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग
    लैंडर ने 6 बजकर 04 मिनट पर चांद पर पहला कदम रखा. इस तरह भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया.
  • भारत ने रचा इतिहास, चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़कर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी.
  • भारत ने रचा इतिहास, चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग
    पीएम मोदी ने कहा कि "चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग ऐतिहासिक है. ये पल भारत का है, इसके लोगों का है."
  • भारत ने रचा इतिहास, चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग
    ISRO के डायरेक्टर एस. सोमनाथ ने कहा- "अगले 14 दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है. प्रज्ञान रोवर को बाहर आने में एक दिन का समय भी लग सकता है. प्रज्ञान हमें चांद के वातावरण के बारे में जानकारी देगा. हमारे कई मिशन कतार में हैं. जल्दी सूर्य पर आदित्य एल1 भेजा जाएगा. गगनयान पर भी काम जारी है."
  • भारत ने रचा इतिहास, चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग
    चंद्रयान-3 के लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग में 15 से 17 मिनट लगे. चंद्रयान 3 को 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2.30 बजे लॉन्च किया गया था.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com