लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण में मतदाताओं ने कुछ यूं किया मताधिकार का इस्तेमाल
तीसरे दौर के मतदान के दौरान कई हाईप्रोफाइल नेताओं समेत देश के करोड़ों लोगों ने अपने वोट का इस्तेमाल किया. गुजरात, केरल और कर्नाटक के आधे हिस्से समेत 13 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में 18 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने अपने प्रतिनिधियों के भाग्य का फैसला किया.
-
लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण में मतदाताओं ने कुछ यूं किया मताधिकार का इस्तेमालगुजरात के जूनागढ़ में सिर्फ एक मतदाता के लिए गिर वन में एक मतदान केंद्र बनाया गया. मतदाता भारतदास बापू ने कहा, सरकार एक-एक वोट के लिए पैसा खर्च करती है, मैने मतदान किया है. मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वो अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें.